Jamshedpur News: टाटा स्टील में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, 40 मिलियन टन उत्पादन क्षमता का लिया लक्ष्य

वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस चैतन्य भानु ने फहराया तिरंगा, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

Jamshedpur News: टाटा स्टील में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, 40 मिलियन टन उत्पादन क्षमता का लिया लक्ष्य
जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस चैतन्य भानु तिरंगा फहराते हुए।

जमशेदपुर में टाटा स्टील ने 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस चैतन्य भानु ने तिरंगा फहराया और अधिकारियों, कर्मचारियों व शहरवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि टाटा स्टील भारतीय परिचालन को आधुनिक बनाने, सुरक्षा मजबूत करने और कम कार्बन वाले हरित इस्पात के उत्पादन को बढ़ाने के लिए बड़े निवेश कर रही है।

जमशेदपुर:  टाटा स्टील में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस चैतन्य भानु ने तिरंगा ध्वज फहरा कर अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि टाटा स्टील भारतीय परिचालन को आधुनिक बनाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और कम कार्बन वाले हरित इस्पात के उत्पादन को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है।

चैतन्य भानु ने बताया कि झारखंड में विभिन्न परियोजनाओं के तहत कंपनी करीब 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। कंपनी की योजना भारतीय परिचालन की कुल इस्पात उत्पादन क्षमता को वर्तमान 27.35 मिलियन टन से बढ़ाकर 40 मिलियन टन प्रतिवर्ष करने की है। जमशेदपुर में हरित इस्पात उत्पादन के लिए हिसारना(HIsarna) और इलेक्ट्रिकली-असिस्टेड सिनगैस स्मेल्टर (EASyMelt) जैसी नई तकनीकों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। हिसारना(HIsarna) पायलट प्लांट की क्षमता करीब एक मिलियन टन होगी और इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ भारतीय कोकिंग कोल के बेहतर इस्तेमाल की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड में नई एक्स्ट्रा लाइन के लिए करीब 2500 से 2600 करोड़ रुपये तथा कॉम्बी मिल विस्तार के लिए करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं से करीब दो हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि कम्पनी उत्पादन और सुरक्षा व्यवस्था में डिजिटल तकनीक तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल भी बढ़ा रही है। मशीनों में सेंसर लगाकर उनकी स्थिति और वाइब्रेशन की जानकारी रियल टाइम में हासिल की जा रही है। वहीं, 800 से अधिक एआई मॉडल और एल्गोरिदम के जरिए सुरक्षा जोखिमों का पूर्वानुमान लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर प्लांट परिसर में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर चरणबद्ध रोक लगाने की तैयारी है। इसे लागू करने से पहले यूनियन प्रतिनिधियों और कर्मचारियों से बातचीत की जा रही है। कंपनी का लक्ष्य उत्पादन बढ़ाने के साथ बेहतर गुणवत्ता, ऊर्जा दक्षता, कम लागत और कम कार्बन उत्सर्जन वाला स्मार्ट स्टील उत्पादन करना है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर रांची पुलिस ने फहराया तिरंगा, एकता-अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर रांची पुलिस ने फहराया तिरंगा, एकता-अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प
Crime News: रांची में 15 से ज्यादा चेन छिनतई का खुलासा, शातिर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
Giridih News: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गिरिडीह समाहरणालय में ध्वजारोहण, डीसी रामनिवास यादव ने किया शहीदों को नमन
Ramgarh News: स्वतंत्रता दिवस पर पीवीयूएनएल में देशभक्ति का रंग, मेधावी विद्यार्थियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान
Hazaribagh News: बादम कोयला खनन परियोजना में उत्साह से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
Giridih News: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गिरिडीह में भव्य समारोह, मंत्री सुदिव्य कुमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Ranchi News: विकास भवन रांची में स्वतंत्रता दिवस पर डीडीसी संजय भगत ने फहराया तिरंगा
Giridih News: स्वतंत्रता दिवस पर डीसी रामनिवास यादव का संदेश, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
Jamshedpur News: टाटा स्टील में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, 40 मिलियन टन उत्पादन क्षमता का लिया लक्ष्य
Jamshedpur News: देशभक्ति के रंग में रंगा सीएसआईआर-एनएमएल का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद में पुलिस-कोयला माफिया गठजोड़ पर उठाए गंभीर सवाल
एनसीबी ने 'ऑपरेशन ग्लोबल-हंट' के तहत यूएई से वांछित भगोड़े वीरेंद्र बसोया को पकड़ा