JPSC विवाद: जमशेदपुर में भाजपा के 'झारखंड बंद' का मिला-जुला असर, बाज़ार रहे बंद, सड़कों पर यातायात सामान्य

रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया।

JPSC विवाद: जमशेदपुर में भाजपा के 'झारखंड बंद' का मिला-जुला असर, बाज़ार रहे बंद, सड़कों पर यातायात सामान्य
जमशेदपुर में झारखंड बंद के दौरान दुकानदारों से बंद में सहयोग की अपील करते भाजपा कार्यकर्ता।

रांची में JPSC और JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के आहूत झारखंड बंद का जमशेदपुर में मंगलवार को मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह से भाजपा नेता और कार्यकर्ता विभिन्न इलाकों में पहुंचे और दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की।

पूर्वी सिंहभूम:  रांची में जेपीएससी और जेएसएससी अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज और बल प्रयोग के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आहूत झारखंड बंद का मंगलवार को जमशेदपुर में मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह से ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर उतर आए और दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करते नजर आए।

बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग मंडलों में जुलूस निकाला और बाजारों का दौरा किया। मानगो बस स्टैंड और भुईयाडीह इलाके में पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने कार्यकर्ताओं के साथ बंद की कमान संभाली। उन्होंने दुकानदारों और वाहन चालकों से हाथ जोड़कर बंद में सहयोग करने की अपील की। वहीं, बागबेड़ा क्षेत्र में सुबोध झा कार्यकर्ताओं के साथ दुकानें बंद कराते नजर आए।

कदमा, सोनारी, जुगसलाई, बिष्टुपुर, साकची, परसूडीह और सुंदरनगर समेत कई इलाकों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजारों का दौरा कर दुकानदारों से बंद में सहयोग करने की अपील की।

गोलमुरी बाजार में बंद का अपेक्षाकृत अधिक असर देखने को मिला। यहां कई दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद रखीं। भाजपा कार्यकर्ता बाजार में घूम-घूमकर व्यवसायियों से बंद को सफल बनाने की अपील करते रहे। शहर के कुछ अन्य इलाकों में भी दुकानें बंद रहीं, जबकि कई बाजारों में सामान्य दिनों की तरह कारोबार जारी रहा।

बंद के बावजूद शहर में यातायात पर व्यापक असर नहीं पड़ा। ऑटो समेत अन्य वाहन सड़कों पर सामान्य रूप से चलते नजर आए। सुबह करीब आठ बजे से भाजपा कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतरने के बावजूद पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक पूरे शहर में बंद का व्यापक प्रभाव नहीं दिखा। कई इलाकों में दुकानें खुली रहीं और लोग रोजमर्रा के कामकाज के लिए घरों से निकलते रहे।

भाजपा ने स्कूलों, मेडिकल दुकानों और अन्य आवश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रखा है। अस्पतालों, एंबुलेंस और दवा दुकानों का संचालन सामान्य रखने की अपील की गई है।

इधर, बंद को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

जमशेदपुर में बंद का असर इलाकावार अलग-अलग नजर आया। कहीं बाजारों में दुकानें बंद रहीं तो कहीं सामान्य कारोबार जारी रहा। इस तरह शहर में भाजपा के झारखंड बंद को फिलहाल मिला-जुला समर्थन मिलता दिखाई दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

युवाओं को सुरक्षित रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देना जरूरी : राज्यपाल युवाओं को सुरक्षित रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था देना जरूरी : राज्यपाल
ऐसी परीक्षा व्यवस्था बनाएंगे, जिस पर अभ्यर्थी को भरोसा हो : हेमंत सोरेन
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों-जवानों को पदक देकर किया सम्मानित
Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर रांची पुलिस ने फहराया तिरंगा, एकता-अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प
Crime News: रांची में 15 से ज्यादा चेन छिनतई का खुलासा, शातिर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
Giridih News: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गिरिडीह समाहरणालय में ध्वजारोहण, डीसी रामनिवास यादव ने किया शहीदों को नमन
Ramgarh News: स्वतंत्रता दिवस पर पीवीयूएनएल में देशभक्ति का रंग, मेधावी विद्यार्थियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान
Hazaribagh News: बादम कोयला खनन परियोजना में उत्साह से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
Giridih News: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गिरिडीह में भव्य समारोह, मंत्री सुदिव्य कुमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Ranchi News: विकास भवन रांची में स्वतंत्रता दिवस पर डीडीसी संजय भगत ने फहराया तिरंगा
Giridih News: स्वतंत्रता दिवस पर डीसी रामनिवास यादव का संदेश, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
Jamshedpur News: टाटा स्टील में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, 40 मिलियन टन उत्पादन क्षमता का लिया लक्ष्य