Politics News : प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ने दी पुडुचेरी के मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सहित कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व अन्य ने मंगलवार को पुडुचेरीके मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी के जन्मदिन पर उनको बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एन. रंगासामी के अनुभवी और विकास-उन्मुख नेतृत्व से पुडुचेरी के लोगों को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है।
बिरला ने एक्स पर लिखा, "पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी को जन्मदिन की बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी व संतोषजनक ज़िंदगी की कामना करता हूं।" रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एन. रंगासामी पुडुचेरी की विकास यात्रा को और मजबूत करने और लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए दृढ़ प्रयास कर रहे हैं। सिंह ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री शिवराज सिंह चौहान और संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने भी रंगास्वामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News







