CJP प्रदर्शन मामले पर चीफ जस्टिस का बड़ा बयान, बोले- कोई याचिका दायर ही नहीं हुई
बिना तथ्य जांचे खबरें चलाने पर जताई नाराजगी
नई दिल्ली में चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध-प्रदर्शनों और कथित पुलिस ज्यादती को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कोई रिट याचिका दायर नहीं की गई थी। उन्होंने मीडिया में चल रही उन खबरों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि अदालत ने सुनवाई से इनकार किया।
नई दिल्ली: चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने मीडिया में चल रही उन बातों का खंडन किया है कि उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ज्यादती को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। चीफ जस्टिस ने कहा कि ऐसी खबरें पूरी तरह गलत, गैर-जिम्मेदाराना और लापरवाही पूर्ण हैं।
चीफ जस्टिस ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में इस मामले में कोई याचिका दाखिल ही नहीं की गई थी। सुबह 10 बजे तक रिट याचिका से संबंधित कुछ भी दाखिल नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति ने केवल एक प्रतिवेदन भेजा था। उसे भला रिट याचिका कैसे माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिना तथ्य जांचे इस तरह की खबरें चलाना गैर-जिम्मेदाराना और लापरवाही पूर्ण पत्रकारिता है।
दरअसल, 22 जुलाई को उच्चतम न्यायालय ने संसद मार्च के दौरान हुई कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। चीफ जस्टिस ने कहा था कि समय बर्बाद मत कीजिए। आपका समय हमसे ज्यादा कीमती है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


