उत्तर मैसेडोनिया में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गर्मजोशी से स्वागत, राजधानी स्कोप्जे में बिताएंगी दो दिन

किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली उत्तर मैसेडोनिया यात्रा

उत्तर मैसेडोनिया में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गर्मजोशी से स्वागत, राजधानी स्कोप्जे में बिताएंगी दो दिन
उत्तर मैसेडोनिया की राजधानी स्कोप्जे पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी तीन देशों की राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में उत्तर मैसेडोनिया की राजधानी स्कोप्जे पहुंचीं, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्कोप्जे एयरपोर्ट पर उत्तर मैसेडोनिया के विदेश मंत्री टिमचो मुकुन्स्की ने उनकी अगवानी की।

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी तीन देशों की राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में उत्तर मैसेडोनिया की राजधानी स्कोप्जे पहुंचीं। हवाई अड्डे पर वहां के विदेशमंत्री टिमचो मुकुन्स्की ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की उत्तर मैसेडोनिया की पहली यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते अच्छे संबंधों को दिखाती है। यह यात्रा भारत और उत्तर मैसेडोनिया के रिश्तों को और मजबूत करेगी और अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खोलेगी।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन देशों की राजकीय यात्रा का पहला चरण मोल्दोवा में पूरा किया। इसके बाद अब उत्तर मैसेडोनिया की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। मुर्मु ने उत्तर मैसेडोनिया रवाना होने से पहले चिसीनाउ में आयोजित राजकीय भोज में हिस्सा लिया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने मोल्दोवा में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत की है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Sahebganj News: उधवा प्रखंड परिसर में तीन दिवसीय विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ Sahebganj News: उधवा प्रखंड परिसर में तीन दिवसीय विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ
Hazaribagh News: थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Hazaribagh News: 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगा एएसडीडी मतदाताओं की सूची का प्रकाशन
एसपी डॉ. बिमल कुमार के सामने नक्सली अनिता किस्कू ने किया आत्मसमर्पण, मिला पुनर्वास का आश्वासन
Giridih News: प्रसिद्ध झारखंड धाम प्रांगण में स्वच्छता प्रबंधन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक
Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस प्लांट परिसर में महिला का शव मिलने से मचा भारी बवाल
JPSC के सवालों से भाग रही कांग्रेस-जेएमएम सरकार, भाजपा के आंदोलन से पहले बौखलाई कांग्रेस : अशोक बड़ाईक
भाजपा जिला गिरिडीह महानगर एवं ग्रामीण की धनबाद प्रमंडल स्तरीय मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक  
दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम ने NEET में रचा इतिहास, जिला प्रशासन उठाएगा डॉक्टर बनने तक की पढ़ाई का खर्च
सरला बिरला विश्वविद्यालय ने शुरू किया 'हरित ग्राम अभियान', 17 दिनों में लगेंगे 5,000 पौधे
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में "स्वयं की समझ" पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ