गिरिडीह: भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को मिला डिजिटल प्रमाणपत्र, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

कई महिलाओं ने मोबाइल से ग्रहण की भाजपा की प्राथमिक सदस्यता

गिरिडीह: भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को मिला डिजिटल प्रमाणपत्र, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
गिरिडीह में भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार की मौजूदगी में महिला कार्यकर्ताओं ने डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम पूरा कर प्रमाणपत्र प्राप्त किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

गिरिडीह में भाजपा की प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार के आवास पर महिला कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार के गिरिडीह स्थित आवास पर शुक्रवार को भाजपा की महिला नेत्रियों एवं कार्यकर्ताओं की अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, वर्तमान कार्यक्रमों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कुछ महिलाओं ने अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता भी ग्रहण की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता के साथ जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग से सतत संवाद बनाए रखना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान सभी महिला कार्यकर्ताओं ने डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया और डिजिटल प्रमाणपत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर शालिनी बैसखियार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक की जानकारी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से संगठन की गतिविधियों को अधिक व्यापक स्तर तक पहुंचाया जा सकता है और आमजन से बेहतर संवाद स्थापित किया जा सकता है।

बैठक के अंत में शालिनी बैसखियार ने अपने आवास पर उपस्थित सभी महिला कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दिलाया।

यह भी पढ़ें: उपायुक्त रामनिवास यादव ने अरतोका में किया औचक निरीक्षण, अवैध पोकलेन जब्त करने के निर्देश

इस अवसर पर नीतू शोला, गुड़िया देवी, सपना पासवान, सुलेखा देवी, जया, रेखा, किरण कुमारी, सरोज सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर गांडेय कस्तूरबा विद्यालय में किशोरी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने की 287 वाहनों की सघन सुरक्षा जांच Dhanbad News: बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने की 287 वाहनों की सघन सुरक्षा जांच
Dhanbad News: ​एबीसी ब्लॉक 4 के बबन डीहा जंगल में छापेमारी, कोयला तस्करों में मचा भारी हड़कंप
Dhanbad News: कोयला चोरी और अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए सीआईएसएफ का विशेष संयुक्त अभियान
Palamu News: संतोष राम की संदिग्ध मौत मामले में पत्नी पर गहराया हत्या का शक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की माय भारत अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा
रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन
Dumka News: बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर की बीएलओ संग बैठक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा
Bokaro News: अधिवक्ता संघ भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटन को लेकर उपायुक्त से मिले पदाधिकारी
Bokaro News: ओएनजीसी ने अमलाबाद में सीएसआर के तहत लगाया निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर
सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र ने कार्बन उत्सर्जन की निगरानी के लिए लॉन्च किया अत्याधुनिक जीएचजी डैशबोर्ड
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं