Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की माय भारत अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा
समाहरणालय सभागार में जुटे कई विभागों के अधिकारी
पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक में 15 अगस्त 2026 तक चलने वाले गहन पंजीकरण अभियान की समीक्षा करते हुए स्कूलों और कॉलेजों में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए गए।
पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में 01 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक संचालित माय भारत गहन पंजीकरण एवं जागरूकता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। इसके लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ना आवश्यक है। इस क्रम में शिक्षा विभाग को अभियान में सक्रिय रूप से शामिल करने पर सहमति बनी, ताकि अधिक से अधिक युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा सके।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


