'20 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को गिरफ्तार करना लोकतंत्र पर हमला': राकेश सिन्हा

झारखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने गिरफ्तारी की निंदा की

'20 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को गिरफ्तार करना लोकतंत्र पर हमला': राकेश सिन्हा
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने आमरण अनशन पर बैठे शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों और शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने का प्रयास कर रही है।

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने 20 दिनों से छात्रों के अधिकारों और शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे प्रख्यात शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की तीखी निंदा करते हुए कहा कि यह मोदी सरकार की दमनकारी, तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी सोच का एक और शर्मनाक उदाहरण है।

सिन्हा ने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपना पूरा जीवन शिक्षा, पर्यावरण और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए समर्पित कर दिया, उसे अपनी लोकतांत्रिक मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों, युवाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की आवाज़ को दबाने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि आज देश में पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हैं। लेकिन इन सवालों का जवाब देने के बजाय केंद्र सरकार पुलिस और प्रशासन के बल पर आंदोलनकारियों को कुचलने में लगी हुई है। यह सरकार संवाद से नहीं, बल्कि दमन से शासन चलाना चाहती है।

राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में जो भी व्यक्ति सरकार की नीतियों पर सवाल उठाता है, उसे या तो गिरफ्तार कर लिया जाता है, या उसके खिलाफ एजेंसियों का दुरुपयोग किया जाता है। किसानों से लेकर पहलवानों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं तक, हर वर्ग की आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है। यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि भय और दमन की राजनीति है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई नागरिक 20 दिनों तक आमरण अनशन पर बैठा है तो संवेदनशील सरकार का दायित्व उसकी बात सुनना और समाधान निकालना होता है। लेकिन केंद्र सरकार ने बातचीत के बजाय गिरफ्तारी का रास्ता चुना, जो उसकी असहिष्णुता और अहंकारी सोच को उजागर करता है।

यह भी पढ़ें: DPS रांची के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने NEET 2026 में लहराया परचम, अक्षत प्रेम बने स्कूल टॉपर

राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दमनकारी कार्रवाई की घोर निंदा करती है और स्पष्ट करना चाहती है कि लोकतंत्र में असहमति अपराध नहीं होती। संविधान प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार देता है, जिसे कुचलने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: JPSC में कथित 'रोजगार के व्यापार' का आरोप, भाजयुमो ने 21 जुलाई मशाल जुलूस और 22 जुलाई घेराव का किया ऐलान

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की आंदोलनों को बलपूर्वक दबाने की नीति बंद की जाए। जनता की आवाज़ को हथकड़ियों से नहीं रोका जा सकता। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात