DPS रांची के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने NEET 2026 में लहराया परचम, अक्षत प्रेम बने स्कूल टॉपर
कई विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय ऑल इंडिया रैंक हासिल की
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची के विद्यार्थियों ने NEET 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है।
रांची: दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत मेधा शक्ति का प्रदर्शन करते हुए नीट 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया रैंक में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त कर अपनी अथक मेहनत, दृढ़ संकल्प तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का उत्कृष्ट परिचय दिया है। विद्यालय के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, और परिणाम अभी भी प्राप्त हो रहे हैं, जिससे सफल विद्यार्थियों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।
विद्यालय के टॉपर अक्षत प्रेम ने ऑल इंडिया रैंक 2034 तथा कैटेगरी रैंक 1074 प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। अन्य उल्लेखनीय सफल विद्यार्थियों में नूरैन हसन (ऑल इंडिया रैंक 6582, कैटेगरी रैंक 2773), राजवीर सिंह (ऑल इंडिया रैंक 9089, कैटेगरी रैंक 3829), आकांक्षा कुमारी (ऑल इंडिया रैंक 10098, कैटेगरी रैंक 4185), वेदांत तिवारी (ऑल इंडिया रैंक 13284, कैटेगरी रैंक 5286), अक्षत (ऑल इंडिया रैंक 16082, कैटेगरी रैंक 6241), शिवांशी शर्मा (ऑल इंडिया रैंक 27844, कैटेगरी रैंक 10204), स्वस्तिका राज (ऑल इंडिया रैंक 48110, कैटेगरी रैंक 16590), स्कंद पांडेय (ऑल इंडिया रैंक 53891, कैटेगरी रैंक 18393), कुमारी अंशु सिन्हा (ऑल इंडिया रैंक 63766, कैटेगरी रैंक 31592), अक्सा शिरीन (ऑल इंडिया रैंक 66242, कैटेगरी रैंक 32787), दिया मोहन (ऑल इंडिया रैंक 66251, कैटेगरी रैंक 22251), ज़ैद अहमद (ऑल इंडिया रैंक 77870, कैटेगरी रैंक 38633), स्नेहा श्री तन्नवी (ऑल इंडिया रैंक 89308, कैटेगरी रैंक 29174), ईशिता जैन (ऑल इंडिया रैंक 117857, कैटेगरी रैंक 37760), किंशुक किशलय (ऑल इंडिया रैंक 121449, कैटेगरी रैंक 59945), सिद्धार्थ कुमार (ऑल इंडिया रैंक 125166, कैटेगरी रैंक 61739), ज्योत्सना ज्योति (ऑल इंडिया रैंक 140173, कैटेगरी रैंक 7788), आहना शोम (ऑल इंडिया रैंक 154057, कैटेगरी रैंक 48076), शगुन सिंह (ऑल इंडिया रैंक 161405, कैटेगरी रैंक 50158) तथा आर्या श्री (ऑल इंडिया रैंक 576922, कैटेगरी रैंक 165608) शामिल हैं। (सूची जारी है।)

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


