डुरंड कप के 135वें संस्करण की तैयारी तेज, खेल सचिव मुकेश कुमार ने की समीक्षा

26 जुलाई से 16 अगस्त तक होगा आयोजन

डुरंड कप के 135वें संस्करण की तैयारी तेज, खेल सचिव मुकेश कुमार ने की समीक्षा
(समीक्षा करते नगर आयुक्त)

रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 26 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले डुरंड कप के 135वें संस्करण की तैयारियों को लेकर खेल सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार हेतु 18 जुलाई को भारतीय सेना द्वारा शहर में भव्य ट्रॉफी टूर आयोजित किया जाएगा।

राँची: राजधानी में Durand Cup के 135वें संस्करण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 26 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को धुर्वा स्थित एफएफपी बिल्डिंग में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आयोजन में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने फायर सेफ्टी, स्टेडियम ब्रांडिंग, खिलाड़ियों एवं अतिथियों के ठहराव, आमंत्रण पत्र वितरण तथा सुरक्षा व्यवस्था को उच्च मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा।

सचिव ने मैच शेड्यूल के अनुसार विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति का भी निर्देश दिया। नगर निगम को खेल स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की सुनियोजित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जबकि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर जोर दिया गया।

इधर, टूर्नामेंट के प्रति आमजन में उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय थल सेना द्वारा 18 जुलाई 2026 को राँची में ट्रॉफी टूर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ट्रॉफी को शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से ले जाया जाएगा, जिससे लोगों को इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: रांची में बिल्डर के बॉडीगार्ड को अपनी ही AK-47 से लगी गोली, चोर पकड़ने के दौरान हादसा

जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, विद्युत, खेल प्राधिकरण, पर्यटन, संस्कृति एवं सूचना-जनसंपर्क विभाग सहित सभी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राँची में होने वाला यह आयोजन राज्य में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ फुटबॉल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें: बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 

बैठक में मुख्यरूप से नगर आयुक्त, रांची नगर निगम सुशांत गौरव, निदेशक खेल  छवि रंजन, कर्नल हेम चंद्रा सेना के नोडल पदाधिकारी, मेजर आनंद, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ऊर्जा विभाग जयकांत कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, कार्यपालक अभियंता झारखंड खेल प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों  व जिला प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश