Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने मिलकर किया पौधारोपण

Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
(ग्रिजली कॉलेज में पौधारोपण)

कोडरमा के ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में भारत सरकार के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी और एनएसएस नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा की उपस्थिति में प्रशिक्षुओं ने कई फलदार व औषधीय पौधे लगाए।

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में "वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम" के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में "पौधारोपण कार्यक्रम" का आयोजन भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम "एक पेड़ मां के नाम" के अंतर्गत किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के अरस्तु एवं विवेकानंद सदन के प्रशिक्षुओं एवं सभी सहायक प्राध्यापकों द्वारा विभिन्न फलदार एवं औषधीय गुण वाले पौधें जैसे - आम, अमरूद, आंवला, चीकू आदि का रोपण किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि पौधरोपण  मानव जीवन का सर्वोत्तम कार्य है। हमे पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन हेतु अपने आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण  अवश्य करना चाहिए है। पेड़ पौधे मानव जीवन के आधार है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही एक सशक्त समाधान है। 

मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने सभी प्रशिक्षुओं को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी एड सत्र 2024-26 एवं 2025-27 के सभी प्रशिक्षु  हेमलता कुमारी, पूनम कुमारी, ज्योति कुमारी यादव, पूजा कुमारी, अंजली कुमारी, सोनिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी, उर्मिला कुमारी, ललिता कुमारी, शोभा कुमारी विश्वकर्मा, अनिशा कुमारी, अंजली कुमारी, मनीषा, बबीता कुमारी, श्रद्धा सुमन, दिव्या कुमारी, डॉ॰ इंद्र कुमार जायसवाल, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार , बिनीता कुमारी,  सहित सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी सूचित कुमार, आलम मुख्तार, सुधीर साव, विवेक कुमार एवं ओंकार कुमार आदि उक्त अवसर पर उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

पाकुड़ के जेटके टोला में सनसनी: घर में अकेली सो रही महिला की बेरहमी से हत्या, खटिया पर मिला खून से लथपथ शव पाकुड़ के जेटके टोला में सनसनी: घर में अकेली सो रही महिला की बेरहमी से हत्या, खटिया पर मिला खून से लथपथ शव
Pakur News: विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और DC मेघा भारद्वाज ने बांटे पारंपरिक वाद्य यंत्र
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने भौरी कोचा मंदिर और दुर्गापुर डैम का किया निरीक्षण
कटक के श्री श्री विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव: पर्यावरण संरक्षण के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण
धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सांसदों संग उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
Koderma News: इटाय में मनरेगा डोभा खुदाई के दौरान निकला रहस्यमयी चमकदार पदार्थ
Koderma News: मधुबन में जंगली हाथियों का आतंक, दहशत में रात बिताने को मजबूर ग्रामीण
Koderma News: गांधी चौक के पास अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को रौंदा, ठेले को मारी टक्कर
Koderma News: दालसा के तत्वावधान में गांव-गांव चलाया जा रहा 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की ग्रामीण विकास योजनाओं की गहन समीक्षा
Giridih News: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा बैठक संपन्न
आईटी, एआई और डिजिटल गवर्नेंस पर बड़ा मंथन: माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और आईबीएम के दिग्गजों संग दिल्ली में जुटे सीएम सोरेन