Giridih News: प्रसिद्ध झारखंड धाम प्रांगण में स्वच्छता प्रबंधन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक
यूनिसेफ प्रतिनिधि और जिला समन्वयक रहे उपस्थित
जमुआ के झारखंड धाम में बदडीहा-01 मुखिया आशुतोष कुशवाहा की अध्यक्षता में स्वच्छता प्रबंधन समिति की बैठक हुई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत 16 सदस्यीय टीम गठित कर स्वच्छता बनाए रखने का निर्णय लिया गया।
जमुआ: प्रखंड अंतर्गत बदडीहा-01 के मुखिया आशुतोष कुशवाहा की अध्यक्षता में स्वच्छता प्रबंधन समिति की बैठक झारखंड धाम बड़ा बजरंग बली प्रांगण में की गई बैठक में जिला समन्वयक रितेश कुमार यूनिसेफ के निर्भय मोदी उपस्थित रहे बैठक में निम्न अधिकारियों एवं पदाधिकारियों का चयन हुआ। सर्वोच्च्य न्यायालय के दिशा निर्देश के आलोक में गठित टीम पर्यटक और धार्मिक स्थल को स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई निर्णय लिए बैठक में स्थानीय दुकानदार पुजारी शामिल हुए।
बैठक हर माह में नियमित रूप से हो तथा मंदिर क्षेत्र की आवश्यक साफ सफाई हो बैठक में आय व्यय का लेखा जोखा का हिसाब का ब्यौरा स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय गिरिडीह को उपलब्ध कराया जाय। कहा बैठक के चयनित सदस्यों के नाम से पंजीकृत बैंक खाता खोला जाएगा जो जरूरत पर खाते में जमा राशि से सफाई अभियान में खर्च की जाएगी कहा मंदिर आसपास के स्थाई और अस्थाई दुकानदार मंदिर के शादी विवाह मुंडन जागरण आदि अनुष्ठान वालो से कुछ राशि वसूली कर स्वच्छता के प्रति सहयोग की।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


