JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग

रोजगार, रिक्त पदों पर बहाली और नियमित परीक्षा कैलेंडर की मांग

JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग
पाकुड़ समाहरणालय के समक्ष युवाओं के मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

पाकुड़ समाहरणालय के समक्ष झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के बैनर तले युवाओं के विभिन्न मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ नेता मार्क बास्की ने किया। प्रदर्शन के दौरान जेपीएससी एवं जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, लंबित नियुक्तियां पूरी करने, नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करने, रिक्त पदों पर बहाली और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों को उठाया गया।

पाकुड़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के बैनर तले बुधवार को पाकुड़ समाहरणालय के समक्ष युवाओं के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरिष्ठ नेता मार्क बास्की ने किया।

धरना-प्रदर्शन के दौरान जेपीएससी एवं जेएसएससी में कथित धांधली की निष्पक्ष जांच, लंबित नियुक्तियों को शीघ्र पूरा करने, नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करने, रिक्त पदों पर बहाली, फील्ड वर्कर सहित युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने माननीया उपायुक्त महोदया के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के नाम 11 सूत्री मांगपत्र सौंपकर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की।

Jharkhand Govt Ad
इस अवसर पर जिले के अनेक क्रांतिकारी साथी, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा साथी, छात्र-छात्राएं, बुद्धिजीवी वर्ग एवं आम नागरिक शामिल हुए और युवाओं के अधिकार, रोजगार तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग का समर्थन किया।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा आगे भी युवाओं, छात्रों और आम जनता से जुड़े जनहित के मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से मजबूती के साथ उठाता रहेगा तथा जनता की आवाज़ को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का काम निरंतर जारी रखेगा।

यह भी पढ़ें: Pakur News: रानीपुर में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, 120 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Shravani Mela 2026 :  देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत Shravani Mela 2026 : देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
JPSC विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल
Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग
Facebook Controversy: प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब तलब, मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन में बिना शर्त माफी की मांग
Palamu News: पिपरा के धनमानी +2 उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति गठन की तैयारी पूरी
Palamu Crime News: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार, पैरोल पर पहुंचीं पत्नी रिया, बेटे अक्षत ने दी मुखाग्नि
Palamu News: हरिहरगंज के वार्ड-5 में सड़क और नाली निर्माण योजना का हुआ शिलान्यास
Giridih News: स्पीड पोस्ट की धुंधली रसीदों से उपभोक्ता परेशान, डाक विभाग को भेजी शिकायत
Sahibganj News: 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष के होने वाले युवा भरें फॉर्म-6, डीसी ने की अपील
JPSC-JSSC Recruitment Controversy: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छात्र आंदोलन पर हुई चर्चा
युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: संतोष गंगवार