भागलपुर की तर्ज पर साहिबगंज स्टेशन पर भी शुरू हो स्लीपिंग पॉड की सुविधा: भूलन दुबे
कनेक्टिंग ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को होती है परेशानी
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड सुविधा शुरू होने के बाद वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता भूलन दुबे ने साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर भी इसी तरह की आधुनिक सुविधा शुरू करने की मांग की है।
साहिबगंज: पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर 'स्लीपिंग पॉड' की सुविधा शुरू होने के बाद अब वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता भूलन दुबे ने रेलवे विभाग से साहिबगंज स्टेशन पर भी ऐसी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
भूलन दुबे ने कहा कि भागलपुर अब मालदा मंडल का पहला स्टेशन बन गया है जहां यात्रियों के लिए 24x7 आरामदायक ठहराव की सुविधा शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि साहिबगंज भी एक व्यस्त रेलवे जंक्शन है और यहां भी बड़ी संख्या में यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेनों के इंतजार में रातभर रुकना पड़ता है। ऐसे में यहां भी स्लीपिंग पॉड की सुविधा अति आवश्यक है।

उन्होंने रेल अधिकारियों से आग्रह किया कि यात्री अनुभव बेहतर बनाने की इस पहल को साहिबगंज स्टेशन तक भी विस्तार दिया जाए। उल्लेखनीय है कि स्लीपिंग पॉड की सुविधा शुरू होने के बाद भागलपुर अब देश के उन चुनिंदा रेलवे स्टेशनों में शामिल हो गया है जहां इस तरह की आधुनिक सुविधा उपलब्ध है।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


