Palamu Crime News: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार, पैरोल पर पहुंचीं पत्नी रिया, बेटे अक्षत ने दी मुखाग्नि
12 वर्षीय पुत्र अक्षत कुमार ने धार्मिक रीति-रिवाज से दी मुखाग्नि
झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का बुधवार को पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित पैतृक गांव मरहा पथरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार किया गया। एक दिन के पैरोल पर चाईबासा जेल से पहुंचीं पत्नी रिया सिन्हा की मौजूदगी में 12 वर्षीय पुत्र अक्षत कुमार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।
पलामू: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का बुधवार सुबह पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित पैतृक गांव मरहा पथरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार किया गया। एक दिन के पैरोल पर चाईबासा जेल से पहुंचीं पत्नी रिया सिन्हा की मौजूदगी में 12 वर्षीय पुत्र अक्षत कुमार ने धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अपने पिता को मुखाग्नि दी।
एक दिन के पैरोल पर अंतिम संस्कार में शामिल हुईं पत्नी रिया
सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन का पैरोल दिया गया। पुलिस सुरक्षा के बीच वह चाईबासा जेल से मरहा पथरा गांव पहुंचीं और सीधे अपने पति के पार्थिव शरीर के पास गईं।
पति के पार्थिव शरीर को देखकर भावुक हुईं रिया

अंतिम यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
संभावित भीड़ और कानून-व्यवस्था को देखते हुए पलामू जिला प्रशासन ने हुसैनाबाद से मरहा पथरा गांव तक भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की थी। अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहीं।
हाल ही में पुलिस मुठभेड़ में हुई थी मौत
गौरतलब है कि हाल ही में जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ में सुजीत सिन्हा मारा गया था। मंगलवार को उसका शव छोटे भाई अरुण के साथ पैतृक गांव लाया गया था। इसके बाद पत्नी रिया सिन्हा के पैरोल की प्रक्रिया पूरी होने पर बुधवार को अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News







