Palamu News: झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप का समापन, पलामू बना ओवरऑल चैंपियन

झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 350 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Palamu News: झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप का समापन, पलामू बना ओवरऑल चैंपियन
मेदिनीनगर में आयोजित झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप के समापन समारोह में ओवरऑल चैंपियन बनी पलामू टीम को सम्मानित करते नगर आयुक्त रंजीत लाल।

मेदिनीनगर के जिला स्कूल में आयोजित दो दिवसीय झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप का भव्य समापन नगर आयुक्त रंजीत लाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

पलामू: मेदिनीनगर पलामू कराटे एसोसिएशन द्वारा जिला स्कूल, मेदिनीनगर में आयोजित दो दिवसीय झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप का सफल एवं भव्य समापन नगर आयुक्त श्री रंजीत लाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

चैंपियनशिप का उद्घाटन सदर एसडीएम, मेदिनीनगर श्री नारायण पांडे एवं मवनीत कुमार, उपाध्यक्ष विकास सिंह, सचिव सुमित वर्मन, लातेहार जिला सचिव मदन लाल, लोहरदगा जिला सचिव अमित सिंह, गढ़वा के मनोज सेंसई तथा चाईबासा के मोहन कुमार के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया था।

Jharkhand Govt Ad
समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त श्री रंजीत लाल ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि पलामू में राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का सफल आयोजन जिले के लिए गर्व की बात है तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर होने चाहिए, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिल सके।

पलामू कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कांत ओझा ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, कोचों, रेफरियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें: Palamu News: बाजार गई महिला का जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

एसोसिएशन के सचिव सुमित वर्मन ने बताया कि प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय मंच उपलब्ध कराना तथा नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें: Palamu News: 87 लाख की लागत से बदलेगी जिला पुस्तकालय की तस्वीर, उपायुक्त ने कार्यों की समीक्षा की

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पलामू जिला ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। लोहरदगा द्वितीय तथा लातेहार तृतीय स्थान पर रहा। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पलामू कराटे एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास सिंह एवं रोहित पांडेय, संरक्षक मवनीत कुमार,teacher Akarsh pratap विधिक सलाहकार कमलेश कुमार दुबे, सिद्धार्थ, मृत्युंजय कुमार, अनुभव पांडे, राहुल कुमार, सम्यक स्मृतिक, काजल कुमारी, समीर कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच, रेफरी, अभिभावक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना
Dumka News: बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Dumka News: एस. पी. कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम
Pakur News: गानपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामान्य ओपीडी व एनसीसी स्क्रीनिंग का आयोजन
Pakur News: अमड़ापाड़ा में बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
PVUNL परिसर में बड़ा हादसा, नाले में गिरने से संविदा कर्मी की मौत
Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता
Sahebganj News: 3 से 7 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर, बनेंगे आवासीय और आय प्रमाण-पत्र
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ की कड़ाई, अवैध मुहानों की जेसीबी से कराई भराई
Dhanbad News: महाप्रबंधक केके सिंह की मौजूदगी में बरोरा में सेवानिवृत्त कर्मी किए गए सम्मानित
Bokaro News: पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर गनी अंसारी को दबोचा, नकद और पुड़िया बरामद
Bokaro News: इस्पात संयंत्र ने बैद्यनाथ धाम के लिए 'इस्पात संजीवनी' चिकित्सा दल को किया रवाना