युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका को लेकर सड़क जाम

हत्या की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका को लेकर सड़क जाम
चतरा के घंघरी गांव के पास युवक का शव मिलने के बाद NH-22 पर प्रदर्शन करते ग्रामीण और मौके पर जांच करती पुलिस।

चतरा जिले के वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी गांव के समीप एनएच-22 किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुकेश यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

चतरा: जिले के वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी गांव के समीप चतरा-डोभी मुख्य मार्ग (एनएच-22) किनारे एक युवक का शव पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया है। मृतक की पहचान घंघरी निवासी महाबीर यादव के पुत्र मुकेश यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और परिजन हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने एनएच-22 को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम के चलते चतरा से बिहार के गया और अन्य मार्गों पर आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

सूचना मिलते ही वशिष्ठनगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद कर जब्त कर ली गई है।

पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण
Dumka News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर DC अभिजीत सिन्हा ने किया बासुकीनाथ का निरीक्षण
Dumka News: रानी सोनवती उच्च विद्यालय में डिजिटल साक्षरता सह साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित
Palamu News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखावत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक की
Koderma News: NH-20 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव ने पेंशनर समाज कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन
झारखंड कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और पेंशन से जुड़े कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल
Palamu News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त शेखावत ने दुर्घटनाओं पर जताई गहरी चिंता
Palamu News: JPSC में पारदर्शिता की मांग को लेकर भाजयुमो का छह मुहान चौक पर मशाल जुलूस
Palamu News: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण
Koderma News: रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में 40 महिलाओं को बांटी बेबी किट और हॉर्लिक्स