Pakur News: गानपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामान्य ओपीडी व एनसीसी स्क्रीनिंग का आयोजन
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने किया ग्रामीणों को जागरूक
पाकुड़िया प्रखंड के गानपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ओपीडी परामर्श व एनसीडी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बीपी व शुगर की जांच कर मरीजों को नि:शुल्क दवाएं एवं आवश्यक डॉक्टरी सलाह दी गई।
पाकुड़िया: प्रखंड के गानपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAM) में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामान्य ओपीडी (OPD) परामर्श एवं गैर-संचारी रोगों (NCD) की स्क्रीनिंग के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा क्षेत्र के कई ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी गई।
शिविर में मुख्य रूप से गैर-संचारी बीमारियों जैसे उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), मधुमेह (शुगर) आदि की जांच की गई, ताकि शुरुआती स्तर पर ही बीमारियों की पहचान कर उनका समय पर उपचार शुरू किया जा सके। इसके साथ ही सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की ओपीडी जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक भी किया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News


