बिना बैरिकेडिंग ढाली गई पीसीसी सड़क, ताजा ढलाई में ही पड़ गए गड्ढे
मोटरसाइकिल और जानवरों के चलने से पड़े गड्ढे
साहिबगंज के बोरियो प्रखंड में पीडब्ल्यूडी सड़क से तसर केंद्र होते हुए पादन तक बन रही पीसीसी सड़क निर्माण में लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ढलाई के बाद सड़क पर बैरिकेडिंग नहीं की गई, जिससे मोटरसाइकिल, जानवर और लोगों के चलने से ताजा सड़क पर गड्ढे और पैरों के निशान बन गए।
साहिबगंज: सरकारी कामों में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। बोरियो प्रखंड के पीडब्ल्यूडी सड़क से तसर केंद्र होते हुए पादन तक बन रही पीसीसी सड़क की ढलाई के तुरंत बाद ही सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की ढलाई पूरी होने के बाद वहां बैरिकेडिंग नहीं की गई। नतीजा यह हुआ कि मोटरसाइकिल, जानवर और लोगों के चलने से ताजा सीमेंट में पैरों के निशान और गड्ढे उभर आए हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि अभी सूखी भी नहीं हुई सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है। सड़क को सूखने के लिए बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई थी, जिसकी वजह से आवागमन शुरू हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि करोड़ों की लागत से बन रही इस सड़क की गुणवत्ता पर पहले ही सवाल उठ रहे थे। अब ढलाई के साथ ही सड़क क्षतिग्रस्त होने से सरकारी पैसे की बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग से तुरंत सड़क की मरम्मती कराने और दोषी संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


