रिम्स में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली चरम पर, प्रवक्ता अभय सिंह ने सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सुदूर ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव

रिम्स में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली चरम पर, प्रवक्ता अभय सिंह ने सरकार पर उठाए गंभीर सवाल
(प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने झारखंड की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर झामुमो-कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने रिम्स में हो रही अवैध वसूली, पोटका में मलेरिया से हुई मौतों और हज़ारीबाग में खटिया पर शव ले जाने की घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर घोर संवेदनहीनता का आरोप लगाया।

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने राज्य की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि एक भी दिन ऐसा नहीं होता है जब झारखंड के विभिन्न हिस्सों के अखबारों में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी कुव्यवस्था की खबरें पूरे सिस्टम की पोल नहीं खोलती हों। बावजूद इस संवेदनहीन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार, मनमानी और धूर्तता से सीधा असर राज्य की गरीब जनता पर पड़ रहा है। विभाग पूरी तरह लचर व्यवस्था में है। साथ ही जनता की गाढ़ी कमाई दोनों हाथों से लूट रही है। आम जनता रिम्स में हो रहे व्याप्त भ्रष्टाचार से काफी परेशान है। चिकित्सक हो या ठेकेदार, इस सरकार से उन्हें तनिक भी भय नहीं है।

सिंह ने कहा कि झामुमो सरकार की नाक के नीचे राज्य का सबसे बड़ा चिकित्सा संस्थान रिम्स अब गरीब मरीजों की मदद के बजाय अवैध वसूली का केंद्र बन चुका है। रिम्स के विश्राम गृह में तय 25 रुपये की जगह कैंटीन संचालक द्वारा 240 रुपये तक लोगों से वसूली की जा रही है। 

इस प्रकार जनता दोनों ओर से मारी जा रही है। रिम्स की अराजकता चरम पर है। वहां के ठेकेदारों और चिकित्सकों की मिलीभगत के कारण राज्य की जनता को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है। शर्मनाक बात यह है कि राज्य के मुख्यमंत्री की नाक के नीचे रांची में यह हो रहा है। भला इस स्थिति में राज्य की जनता का मालिक कौन है ?

यह भी पढ़ें: रांची नगर निगम ने डीएवी गांधीनगर स्कूल में बांटे 100 फलदार पौधे, बच्चों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

उन्होंने कहा कि जब राज्य की राजधानी स्थित रिम्स जैसे अस्पताल में स्वास्थ्य की स्थिति बद से बदतर है, तब समझा जा सकता है कि राज्य के अन्य जिलों में सरकारी अस्पतालों की या क्लीनिक की क्या स्थिति होगी ? पोटका प्रखंड में मलेरिया के कारण 8 भोले भाले ग्रामीणों की इलाज के अभाव में मौत हो चुकी है। तब जाकर सरकार कुंभकर्णी निद्रा से जागी।

यह भी पढ़ें: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

वहीं उन्होंने आगे कहा कि झामुमो सरकार में बुनियादी और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। हजारीबाग में सड़क न होने के कारण एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई और एक बिरहोर आदिम जनजाति की महिला के शव को ग्रामीण खटिया पर लादकर दो किलोमीटर पैदल ले जाने को मजबूर हुए। इससे स्पष्ट है कि  झामुमो सरकार के विकास के दावे जमीनी स्तर पर दम तोड़ चुके हैं और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। 

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके मंत्री इरफान अंसारी दोनों राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध होने को लेकर डींगे हांक रहे हैं वहीं दूसरी तरफ राज्य की जनता की यह बदहाली एवं जमीनी सच्चाई, सरकार के झूठे दावों की पोल खोल रही है। कांग्रेसी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और झामुमो की यह सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है, जिसे इलाज के लिए भटकते गरीब परिवारों की मजबूरी और उनके हो रहे आर्थिक शोषण से कोई सरोकार नहीं है। 

बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर न कांग्रेसी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का तनिक भी ध्यान है, न राज्य के मुख्यमंत्री कुछ एक्शन ले रहे हैं। झारखंड सरकार अपने मंत्रियों एवं विधायकों का इलाज राज्य से बाहर अच्छे अच्छे चिकित्सीय संस्थान में कराती है और राज्य की जनता को पूरी तरह भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप