Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ की कड़ाई, अवैध मुहानों की जेसीबी से कराई भराई
अवैध कोयला डिपो की सूचना का सत्यापन
सीआईएसएफ यूनिट बीसीसीएल धनबाद ने विभिन्न कोलियरियों में ड्रोन सर्विलांस और संयुक्त गश्ती चलाकर अवैध खनन, कोयला, स्क्रैप व डीजल चोरी के प्रयासों को विफल किया। इस दौरान मुगमा व कतरास में अवैध मुहाने जेसीबी से बंद कराए गए और जब्ती की कार्रवाई की गई।
बाघमारा: सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल धनबाद द्वारा अवैध खनन, कोयला चोरी और अवैध परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विभिन्न कोलियरियों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन सर्विलांस, संयुक्त गश्ती और सतत निगरानी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चिन्हित हॉटस्पॉट और संवेदनशील स्थलों की निगरानी की गई तथा आवश्यकतानुसार बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
अभियान के तहत तेतुलिया क्षेत्र में अवैध कोयला डिपो की सूचना का सत्यापन किया गया, जहां जांच में कोई अवैध गतिविधि नहीं मिली। मुगमा क्षेत्र में बीआर साइड पर लगभग एक हेक्टेयर क्षेत्र में अवैध मुहाना चिन्हित किया गया, जिसे बीसीसीएल द्वारा जेसीबी से भराई कर बंद कराया गया। गोविंदपुर क्षेत्र मेंआकाश किनारी कोल डंप क्षेत्र में स्क्रैप चोरी के प्रयास को सीआईएसएफ की त्वरित कार्रवाई टीम (QRT) ने विफल कर दिया। चोरी के लिए उपयोग किए जा रहे वाहन के पुर्जे बरामद कर सुरक्षित रखे गए।



Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News


