Dumka News: एस. पी. कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम

विद्यार्थियों की शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान

Dumka News: एस. पी. कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम
(एस पी कॉलेज इंडक्शन)

संताल परगना महाविद्यालय (एस. पी. कॉलेज), दुमका में स्नातक सत्र 2026–30 के सेमेस्टर-1 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. के. पी. यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को NEP 2020, परीक्षा प्रणाली और कॉलेज नियमों की जानकारी दी गई।

दुमका: संताल परगना महाविद्यालय (एस. पी. कॉलेज), दुमका में स्नातक सत्र 2026–30 के सेमेस्टर–1 में नामांकित नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए सोमवार को महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में इंडक्शन (परिचयात्मक) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. पी. यादव ने की। 

अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित कक्षाओं में उपस्थिति, अनुशासन का पालन तथा अध्ययन के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। 

इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020), सेमेस्टर प्रणाली, पाठ्यक्रम, परीक्षा पद्धति, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, छात्रवृत्ति, एंटी-रैगिंग नियम, छात्र सहायता सेवाओं तथा महाविद्यालय की अन्य शैक्षणिक सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, नियमों एवं उपलब्ध संसाधनों से परिचित कराना तथा उनमें आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का विकास करना था। 

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम  में नई शिक्षा नीति के कॉलेज समन्वयक डॉ इंद्रजीत कुमार ने विद्यार्थियों को सिलेबस, आंतरिक और बाह्य परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट स्कोर आदि को समझाया। एस पी कॉलेज की नामांकन प्रभारी डॉ अमिता हेमब्रम ने विद्यार्थियों को यूनिफार्म, कॉलेज में अनुशासन आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ यदुवंश यादव ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ कुमार सौरभ द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें: Dumka News: बाल विवाह के खिलाफ UN का बड़ा कदम, 27 नवंबर को मनाया जाएगा वैश्विक दिवस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा