भारी बारिश से दुर्गाटोला पंचायत में तबाही, चम्पा पहाड़ का संपर्क कटा, पुलिया-सड़कें क्षतिग्रस्त

ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें, प्रशासन से युद्धस्तर पर मरम्मत की मांग

भारी बारिश से दुर्गाटोला पंचायत में तबाही, चम्पा पहाड़ का संपर्क कटा, पुलिया-सड़कें क्षतिग्रस्त
साहिबगंज के बोरियो प्रखंड में भारी बारिश के बाद चम्पा पहाड़ जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क और टूटी पुलिया।

साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड की दुर्गाटोला पंचायत में लगातार हो रही भारी बारिश ने व्यापक तबाही मचाई है। तेज जलप्रवाह से चम्पा पहाड़ जाने वाली मुख्य सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया, जबकि एक महत्वपूर्ण पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई।

साहिबगंज: बोरियो प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश और जलभराव के कारण दुर्गाटोला पंचायत के चम्पा पहाड़ क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह टूट गया है। इससे इलाके के हजारों ग्रामीणों की आवाजाही ठप हो गई है।

सड़कें कटीं, पुलिया बह गई

लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में जगह-जगह मिट्टी का भारी कटाव हुआ है। तेज बहाव की चपेट में आने से चम्पा पहाड़ जाने वाली मुख्य सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया है। वहीं क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क और पुलिया टूटने से चंम्पा पहाड़ और आसपास के गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है।

स्कूल, बाजार और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित

संपर्क टूटने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम में भारी परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चे, दिहाड़ी मजदूर और बुजुर्गों को आवागमन में जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने और आपातकालीन सेवाओं को पहुंचने में भी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द वैकल्पिक रास्ता नहीं बनाया गया या पुलिया की मरम्मत नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर क्षतिग्रस्त सड़क और पुलिया की मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्र का संपर्क जल्द बहाल हो सके। बारिश थमने के बाद भी जलजमाव और कीचड़ के कारण स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में मूसलधार बारिश से किसानों के चेहरे खिले, खेतों में तेज हुई धान रोपाई

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Palamu News: कांग्रेस के दोहरे रवैये के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला Palamu News: कांग्रेस के दोहरे रवैये के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला
Palamu News: नेशनल कराटे चैंपियनशिप में संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ का फ्लैग मार्च और मोबिलाइजेशन ड्रिल संपन्न 
Dhanbad News: तिवारी बस्ती के समीप सीआईएसएफ की छापेमारी, 80 टन कोयला जब्त
Dumka News: दिसंबर 2026 तक सभी गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने हेतु जलसहियाओं की विशेष बैठक
Dumka News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संथाल परगना में विधि-व्यवस्था और श्रावणी मेला तैयारियों की समीक्षा की
Dumka News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूकदेली में आठवीं के 24 विद्यार्थियों को मिली साइकिल
Dumka News: बासुकीनाथ श्रावणी मेला तैयारियों की उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: लिट्टीपाड़ा में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण वितरित
Pakur News: मालपहाड़ी के सालबोनी क्रेशर में चोरी करते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
Pakur News: समाहरणालय में जन समाधान दिवस आयोजित, उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सुनीं समस्याएं