साहिबगंज में पंचायत VLEs को मिला डिजिटल प्रशासन का प्रशिक्षण, सेवाओं में आएगी तेजी
BDO मो. युसुफ ने किया प्रशिक्षण का उद्घाटन
साहिबगंज के राजमहल प्रखंड में पंचायत स्तर पर डिजिटल प्रशासन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पंचायत विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर (VLEs) के लिए दो दिवसीय संकुल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. युसुफ ने किया।
साहिबगंज: साहिबगंज पंचायत स्तर पर डिजिटल प्रशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से राजमहल प्रखंड में पंचायत विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर यानी VLEs के लिए संकुल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. युसुफ ने किया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. युसुफ ने कहा कि पंचायतों में सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में VLEs की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आग्रह किया कि प्रशिक्षण में मिले तकनीकी ज्ञान का उपयोग पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ करें, ताकि ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं समय पर मिल सकें।


Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


