सरकारी योजना से विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, गावां में शुरू हुआ साइकिल वितरण अभियान
कक्षा-8 के पात्र विद्यार्थियों को दी गई नई साइकिलें
गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड कार्यालय परिसर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कक्षा-8 के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।
गिरिडीह: गावां प्रखंड कार्यालय परिसर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत एक भव्य समारोह का आयोजन कर साइकिल वितरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा-8 के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग (OBC) के अनुमोदित छात्र-छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर की गई।
मुख्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से: अजय सिंह(बीस सूत्री अध्यक्ष) महेंद्र रविदास (प्रखंड विकास पदाधिकारी)
पवन चौधरी (जिला परिषद सदस्य) सांसद (प्रतिनिधि) नवीन यादव, शुभम भानु (जेएमएम युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष) कन्हाई कुमार (मुखिया गावां) रवि कुमार (प्रखंड कल्याण पदाधिकारी) शामिल थे।
शिक्षा को बढ़ावा और समय की बचत:

साइकिल मिलने से दूर-दराज के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। इससे न सिर्फ उनके समय की बचत होगी, बल्कि पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा
इस वितरण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने सराहनीय व सक्रिय भूमिका निभाई। नई साइकिलें पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने सरकार व प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


