Palamu News: अगले माह होगा पीएम आवास फ्लैटों का गृह प्रवेश, डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर

Palamu News: अगले माह होगा पीएम आवास फ्लैटों का गृह प्रवेश, डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मेदिनीनगर समाहरणालय में नगर निकायों की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत।

पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), चियांकी पार्क, इंडोर स्टेडियम, पेयजल व्यवस्था और अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अगले माह पीएम आवास योजना के पूर्ण फ्लैटों में लाभुकों का गृह प्रवेश सुनिश्चित कराने, पेयजल शिकायतों का त्वरित समाधान करने तथा सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

पलामू: मेदिनीनगर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिले के विभिन्न नगर निकायों द्वारा संचालित विकास योजनाओं एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। 

बैठक में मेदिनीनगर नगर निगम सहित विभिन्न नगर परिषद एवं नगर पंचायतों में संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया।समीक्षा के दौरान उपायुक्त श्री शेखावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में वर्टिकल-3 के ब्लॉक-ए एवं ब्लॉक-डी में पूर्ण हो चुके फ्लैटों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करते हुए अगले माह लाभुकों का गृह प्रवेश सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया, ताकि पात्र परिवारों को शीघ्र आवास का लाभ मिल सके।बैठक में चियांकी पार्क के विकास कार्यों तथा मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की प्रगति की भी समीक्षा की गयी।

Jharkhand Govt Ad
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को शीघ्र इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।समीक्षा के दौरान विभिन्न नगर निकायों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों की भी समीक्षा की गई।उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आम नागरिकों को निर्बाध एवं सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सभी कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जाएं।बैठक के दौरान एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट), सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, साफ-सफाई, होल्डिंग एवं प्रॉपर्टी टैक्स वसूली, पार्कों के विकास, शहरी आधारभूत संरचना तथा अन्य विकास योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विकास योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बैठक में सहायक नगर आयुक्त, विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी,जुडको एवं अर्बन लोकल बॉडी से जुड़े संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Palamu News: 87 लाख की लागत से बदलेगी जिला पुस्तकालय की तस्वीर, उपायुक्त ने कार्यों की समीक्षा की

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना
Dumka News: बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Dumka News: एस. पी. कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम
Pakur News: गानपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामान्य ओपीडी व एनसीसी स्क्रीनिंग का आयोजन
Pakur News: अमड़ापाड़ा में बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
PVUNL परिसर में बड़ा हादसा, नाले में गिरने से संविदा कर्मी की मौत
Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता
Sahebganj News: 3 से 7 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर, बनेंगे आवासीय और आय प्रमाण-पत्र
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ की कड़ाई, अवैध मुहानों की जेसीबी से कराई भराई
Dhanbad News: महाप्रबंधक केके सिंह की मौजूदगी में बरोरा में सेवानिवृत्त कर्मी किए गए सम्मानित
Bokaro News: पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर गनी अंसारी को दबोचा, नकद और पुड़िया बरामद
Bokaro News: इस्पात संयंत्र ने बैद्यनाथ धाम के लिए 'इस्पात संजीवनी' चिकित्सा दल को किया रवाना