पलामू समाचार
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Palamu News: पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जिला बैठक, सैन्य कल्याण योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
Published On
By Anshika Ambasta
मेदिनीनगर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू की जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में संपन्न कारगिल विजय दिवस समारोह की समीक्षा की गई और कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सदस्यों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया, जिसके बाद जल्द ही ऑडिट टीम द्वारा आय-व्यय का अंकेक्षण किया जाएगा। बैठक में सैन्य परिवारों के कल्याण से जुड़े आगामी कार्यक्रमों को और उपयोगी बनाने पर चर्चा हुई। Palamu News: कैंसर से जंग हार गई पत्रकार की बेटी दिव्या, एम्स में ली अंतिम सांस
Published On
By Anshika Ambasta
छतरपुर के सिलदाग निवासी स्थानीय पत्रकार संदीप सिंह की पुत्री दिव्या कुमारी का ब्लड कैंसर से लंबी जंग के बाद दिल्ली एम्स में निधन हो गया। दिव्या करीब एक वर्ष से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और पिछले नौ महीने से बनारस में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौटने पर परिवार को उम्मीद जगी थी कि दिव्या ने बीमारी को मात दे दी है। हालांकि, इलाज के दौरान हुए साइड इफेक्ट के बाद उन्हें अचानक दौरे पड़ने लगे। 22 सितंबर को पलामू में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता, 20 डीएवी स्कूलों के खिलाड़ी होंगे शामिल
Published On
By Anshika Ambasta
मेदिनीनगर के चियांकी स्थित एम.के. डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी स्पोर्ट्स-2026 के अंतर्गत राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे विद्यालय परिसर में होगा। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। Palamu News: बाढ़ में बह गईं किताबें, उपायुक्त ने फिर थामा कृतिका की पढ़ाई का हाथ
Published On
By Anshika Ambasta
भारी बारिश और कोयल नदी के बढ़े जलस्तर ने कक्षा 5 की छात्रा कृतिका कुमारी की किताबें और पढ़ाई की सामग्री छीन ली, लेकिन उसका पढ़ने का सपना नहीं छीन सका। जन समाधान कार्यक्रम में मदद की गुहार लेकर पहुंची कृतिका की बात उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गंभीरता से ली। निर्देश के बाद आज उन्होंने अपने कार्यालय में बच्ची को स्वयं नई किताबें उपलब्ध कराईं। Palamu News: अवैध हथियार, शराब और पशु तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान, छत्तरपुर में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक
Published On
By Suman Kumari
पलामू और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में उग्रवाद, अपराध, तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए छत्तरपुर अनुमंडल कार्यालय में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हुसैनाबाद के एसडीपीओ आईपीएस दिव्यांश शुक्ला ने की, जबकि मेजबानी छत्तरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने की। Palamu News: बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा के लिए बजरंग दल के नेतृत्व में 27 सदस्यीय जत्था रवाना
Published On
By Suman Kumari
पलामू से बाबा बूढ़ा अमरनाथ की साहसिक यात्रा के लिए 27 सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में श्रद्धालु गत रात टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस से जम्मू के लिए रवाना हुए। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा पलामू के नए अध्यक्ष बने राजा पाठक, केंद्रीय नेतृत्व और वरिष्ठों का जताया आभार
Published On
By Anshika Ambasta
मेदिनीनगर, पलामू में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के नए अध्यक्ष के रूप में राजा पाठक को जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष पद संभालने के बाद राजा पाठक ने केंद्रीय समिति, संस्थापक सदस्यों, वरिष्ठ समाजसेवियों और मीडिया बंधुओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे सदैव ऋणी रहेंगे। JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में बड़े सुधार की मांग, पलामू कांग्रेस विधि विभाग ने सौंपा 9 सूत्री प्रस्ताव
Published On
By Suman Kumari
JPSC और JSSC की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधार की मांग को लेकर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग ने 9 सूत्री प्रस्ताव जारी किया है। जिला विधि विभाग अध्यक्ष अमित कुमार पांडे की ओर से जारी प्रस्ताव में आयोगों के पुनर्गठन, स्थायी अधिकारियों-कर्मचारियों की नियुक्ति और आउटसोर्सिंग पर रोक की मांग की गई है। Palamu News: प्रशासन के आश्वासन के बाद टूटा सत्यनारायण शुक्ला का 6 दिवसीय अनशन, संघर्ष जारी रखने का संकल्प
Published On
By Suman Kumari
पलामू चतुर्थ वर्गीय नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की मांग को लेकर 4 अगस्त से जारी छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार को प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। छह दिनों तक चले अनशन के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने के बावजूद उन्होंने अभ्यर्थियों के अधिकार और भविष्य की आवाज उठाई। JPSC विवाद: भर्ती घोटाले के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज निंदनीय : अभिषेक राज
Published On
By Suman Kumari
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर आजसू छात्र संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संगठन के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक राज ने पुलिस कार्रवाई को निंदनीय बताते हुए कहा कि रोजगार और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे छात्रों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। Palamu News: कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाएं : पलामू उपायुक्त
Published On
By Suman Kumari
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में समाहरणालय में कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, छात्रावास, आवासीय विद्यालय और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। Palamu News: पारंपरिक आंदोलन से जेन-जी तक: मेदिनीनगर में संघर्ष के बदलते तौर-तरीकों पर संवाद
Published On
By Suman Kumari
मेदिनीनगर, पलामू में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर इप्टा की सांस्कृतिक पाठशाला की 101वीं कड़ी आदिवासी संघर्षों को समर्पित रही। इस दौरान ‘पारंपरिक आंदोलन बनाम जेन-जी आंदोलन’ विषय पर संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने आंदोलनों के बदलते स्वरूप, सूचना तकनीक, युवाओं की भागीदारी और संघर्ष की नई रणनीतियों पर चर्चा की। 