Palamu News: कैंसर से जंग हार गई पत्रकार की बेटी दिव्या, एम्स में ली अंतिम सांस

बनारस में लंबे इलाज के बाद स्वस्थ होकर लौटी थीं घर, फिर बिगड़ी तबीयत

Palamu News: कैंसर से जंग हार गई पत्रकार की बेटी दिव्या, एम्स में ली अंतिम सांस

छतरपुर के सिलदाग निवासी स्थानीय पत्रकार संदीप सिंह की पुत्री दिव्या कुमारी का ब्लड कैंसर से लंबी जंग के बाद दिल्ली एम्स में निधन हो गया। दिव्या करीब एक वर्ष से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और पिछले नौ महीने से बनारस में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौटने पर परिवार को उम्मीद जगी थी कि दिव्या ने बीमारी को मात दे दी है। हालांकि, इलाज के दौरान हुए साइड इफेक्ट के बाद उन्हें अचानक दौरे पड़ने लगे।

पलामू: ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से करीब एक वर्ष तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद छतरपुर के सिलदाग निवासी स्थानीय पत्रकार संदीप सिंह की पुत्री दिव्या कुमारी का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

दिव्या पिछले करीब नौ महीने से बनारस में ब्लड कैंसर का इलाज करा रही थीं। लंबे चले इलाज के बाद जब वह स्वस्थ होकर घर लौटीं, तो परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई थी। परिवार को लगा था कि बेटी ने बीमारी को मात दे दी है और अब जिंदगी फिर से पटरी पर आ जाएगी।

हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था। इलाज के दौरान हुए साइड इफेक्ट के कारण दिव्या को अचानक दौरे पड़ने लगे। हालत बिगड़ते देख परिजनों ने उन्हें तुरंत दिल्ली एम्स में भर्ती कराया। परिवार ने दिव्या को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया और अपनी पूरी ताकत लगा दी, लेकिन तमाम चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उसे बचा न सके।

मासूम बच्ची के असमय चले जाने से परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय मीडिया जगत में गहरा शोक है। कशिश न्यूज परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है और इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर दिवंगत दिव्या की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें: Palamu News: सड़क के गड्ढे ने ली तीन मवेशियों की जान, अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Koderma News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन को जसीडीह तक विस्तार की बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से की मांग
Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा
Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प
बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
निखार हत्याकांड: टीएमएच से जेल पहुंचा राघव...शूटरों के मोबाइल से जुड़ा मिला बड़ा सबूत
Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Ranchi News: टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर