Dhanbad News: संस्कार ज्ञानपीठ में पुलिस ने चलाया साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान

कतरास पुलिस निरीक्षक रुस्तम अंसारी थे मुख्य अतिथि

Dhanbad News: संस्कार ज्ञानपीठ में पुलिस ने चलाया साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान
(संस्कार ज्ञानपीठ जागरूकता कार्यक्रम)

बाघमारा स्थित संस्कार ज्ञानपीठ में धनबाद पुलिस की ओर से साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। कतरास निरीक्षक मो. रुस्तम अंसारी और बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार की मौजूदगी में विद्यार्थियों को ओटीपी गोपनीयता, साइबर ठगी से बचाव और सुरक्षित सोशल मीडिया उपयोग की जानकारी दी गई।

धनबाद: संस्कार ज्ञानपीठ में शुक्रवार को धनबाद पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के बारे में जानकारी देना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कतरास पुलिस निरीक्षक मो. रुस्तम अंसारी रहे। कार्यक्रम का आयोजन बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार एवं अवर पुलिस निरीक्षक शुभम प्रामाणिक के नेतृत्व में किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Jharkhand Govt Ad
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।साथ ही साथ सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया ।इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल एवं संदेश, ऑनलाइन धोखाधड़ी, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने के खतरों तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

मुख्य अतिथि मो. रुस्तम अंसारी ने विद्यार्थियों से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सावधानी ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: सिजुआ-कतरास की समस्याओं पर चिराग पासवान का संज्ञान, BCCL क्षेत्रों की शिकायतें मंत्रालय तक पहुंचीं

विद्यालय के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार राय ने धनबाद पुलिस के इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से साइबर सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: सिंदरी के फुलो-झानो मैदान में आजसू पार्टी का भव्य मिलन समारोह आयोजित

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से धनबाद पुलिस के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: रामगढ़ में एक ही सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे, मची अफरा-तफरी Dumka News: रामगढ़ में एक ही सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे, मची अफरा-तफरी
Dumka News: रानीश्वर में आंगनबाड़ी पोषाहार आपूर्तिकर्ताओं की दुकानों पर बीडीओ का औचक निरीक्षण
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेदिनीनगर निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण
Palamu News: रजडेरवा में NH-139 निर्माण साइट पर अंधाधुंध फायरिंग, दो मजदूर गंभीर घायल
Dumka News: बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेले के दौरान 1.62 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार
Giridih News: JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच का पुतला दहन कार्यक्रम विफल, जेएमएम कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
Pakur News: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डालसा सभागार में ‘अकेले नहीं हैं आप’ शिविर आयोजित
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कई पंचायत का किया दौरा, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की समीक्षा बैठक
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने चार आश्रितों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
Remove Reservation: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी अध्यक्ष निपु सिंह ने जंतर-मंतर पर समर्थकों संग हुंकार भरी
Dhanbad News: भारत सरकार की Zero Coal Leakage Policy के तहत बीसीसीएल में छापेमारी