Koderma News: आगामी चार माह में जिले को टीबी मुक्त बनाने की कवायद तेज

निजी डॉक्टरों से समन्वय पर विशेष जोर

Koderma News: आगामी चार माह में जिले को टीबी मुक्त बनाने की कवायद तेज
(कोडरमा स्वास्थ्य विभाग निर्देश)

कोडरमा जिले को आगामी चार माह में टीबी मुक्त बनाने के लिए जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें पंचायतों में विशेष एक्स-रे शिविर लगाने, निक्षय पोर्टल पर त्वरित एंट्री करने और निजी चिकित्सकों से समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

कोडरमा: राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कोडरमा जिले को आगामी चार माह में टीबी मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमन कुमार की अध्यक्षता में जुलाई 2026 की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ. रमन कुमार ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर टीबी फोरम की बैठकें आयोजित की जाएंगी। 

इलाजरत सभी टीबी मरीजों का गृह भ्रमण, उनके संपर्क में आए लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, आवश्यकतानुसार टीपीटी (टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट) उपलब्ध कराना तथा प्रत्येक सप्ताह सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हैंडहेल्ड एक्स-रे के माध्यम से तीन टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सीएचओ, सहिया एवं पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया जाएगा। समीक्षा के दौरान यक्ष्मा कार्यक्रम के सभी प्रमुख सूचकांकों की विस्तार से समीक्षा की गई। 

Jharkhand Govt Ad
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक मासिक बैठक में अद्यतन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित हों और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें। ओपीडी से टीबी संदिग्ध मरीजों के कम रेफरल पर चिंता जताते हुए उन्होंने सभी एसटीएलएस को चिकित्सकों से समन्वय स्थापित कर यक्ष्मा संदिग्ध मरीजों की पहचान एवं जांच की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। 

डॉ. रमन कुमार ने नए पंजीकृत टीबी मरीजों की प्रविष्टि निक्षय पोर्टल एवं यक्ष्मा आरोग्य मित्र ऐप पर समय से करने, मरीजों का गृह भ्रमण कर उनके संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग कराने तथा आवश्यकता अनुसार टीपीटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में वर्ष 2026 में पंजीकृत टीबी मरीजों का पंचायत एवं गांववार आंकड़ा एक सप्ताह के भीतर तैयार करने का निर्देश दिया गया, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में हैंडहेल्ड एक्स-रे के माध्यम से विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा सके।

यह भी पढ़ें: Giridih News: JPSC-JSSC धांधली के विरोध में भाजयुमो का आक्रोश प्रदर्शन, समाहरणालय तक निकाला जुलूस

निजी चिकित्सकों द्वारा टीबी मरीजों के कम नोटिफिकेशन पर डीपीपीएम कोऑर्डिनेटर एवं एसटीएस को निर्देश दिया गया कि वे निजी चिकित्सकों से समन्वय स्थापित कर लंबित प्रविष्टियां एक सप्ताह के भीतर पूरी कराएं तथा उन्हें राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम से सक्रिय रूप से जोड़ें। 

यह भी पढ़ें: Adivasi Mahotsav 2026: गिरिडीह में भव्य आयोजन की तैयारी, उप विकास आयुक्त ने दिए अहम निर्देश

बैठक में संजय वर्मा, अखिलेश कुमार, अनु पाण्डेय, आदित्य कुमार, दिपेश कुमार, प्रकाश कुमार रवि, सुनीता कुमारी, सालिक जफर, वन्दना सिंह, सुरेश प्रसाद, धीरेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, प्रतिभा नारायण, विकास कुमार, अजय कुमार, आशीष पाण्डेय, अनिल कुजूर, प्रवीण कुमार रवानी सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Ranchi News: BIT मेसरा में AI फॉर मेंटल हेल्थ पर 5-दिवसीय कार्यशाला का समापन Ranchi News: BIT मेसरा में AI फॉर मेंटल हेल्थ पर 5-दिवसीय कार्यशाला का समापन
Ranchi News: रांची में होगी 55वीं अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता, CCL ने शुरू की जोरदार तैयारियां
Giridih News: कानून-व्यवस्था होगी मजबूत, डीसी और एसपी ने 32 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
Jharkhand News: 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश, हर नागरिक लगाए एक पौधा
Giridih News: सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ नर्सिंग में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व स्तनपान दिवस
77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में बोले सीएम हेमंत सोरेन, लगाएं पौधा, लें संरक्षण संकल्प
Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं फरियादें, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
सीएम हेमंत सोरेन को ब्रह्माकुमारी निर्मला जी ने बांधा रक्षासूत्र, पवित्रता और भाईचारे का दिया संदेश
Shravani Mela: देवघर बाबा मंदिर के गर्भगृह में महिला श्रद्धालु के बाल खींचने का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज
Koderma News: एसआईआर अभियान में सतर्कता बरतने और बूथ कमेटी गठन का भाजपा ने दिया निर्देश
Koderma News: आदिम जनजाति परिवारों को योजनाओं से जोड़ने के लिए लगा विशेष शिविर
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि