Koderma News: एसआईआर अभियान में सतर्कता बरतने और बूथ कमेटी गठन का भाजपा ने दिया निर्देश
संत रविदास जयंती पर निकलेगी कलश यात्रा
कोडरमा जिले के सतगावां एवं बासोडीह मंडल की संयुक्त भाजपा बैठक में बूथ कमेटियों के गठन, एसआईआर प्रक्रिया में सतर्कता और संत रविदास की 650वीं जयंती पर शक्ति केंद्रों पर वंदन कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
कोडरमा: भारतीय जनता पार्टी सतगावां एवं बासोडीह मंडल की संयुक्त मासिक बैठक शुक्रवार को दोनों मंडल अध्यक्षों की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रवासी पूर्व मंडल अध्यक्ष सतगावां अनिल यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी बूथों पर बूथ कमेटी का गठन करने तथा एसआईआर (SIR) में नाम जोड़ने और काटने के कार्य में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।
कार्यकर्ताओं से कहा गया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करें।बैठक में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रखंड के सभी शक्ति केंद्रों पर वंदन कलश यात्रा ले जाकर पूजा-अर्चना करने तथा संत रविदास के विचारों और संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.









