छात्रों के समर्थन में 25 जुलाई को पूरे झारखंड में कांग्रेस का कैंडल मार्च और सत्याग्रह

एआईसीसी के निर्देश पर राज्यभर में आयोजित होगा कैंडल मार्च

छात्रों के समर्थन में 25 जुलाई को पूरे झारखंड में कांग्रेस का कैंडल मार्च और सत्याग्रह

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस 25 जुलाई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित करेगी। प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि परीक्षा प्रणाली की विफलताओं और छात्रों पर कथित दमन के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश तथा संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी परिपत्र के आलोक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्य्क्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर 25 जुलाई (शनिवार) की संध्या राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि देश के लाखों छात्रों का भविष्य आज केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और परीक्षा व्यवस्था की विफलताओं के कारण संकट में पड़ गया है। लगातार सामने आ रही नीट और सीबीएसई परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं ने विद्यार्थियों और अभिभावकों का विश्वास तोड़ा है। इतना ही नहीं, जब छात्र अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक ढंग से आवाज उठा रहे हैं, तब उनके साथ दमनात्मक व्यवहार किया जा रहा है, जो किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों की इस लड़ाई में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है। राज्य के सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के नेतृत्व में कैंडल मार्च महात्मा गांधी अथवा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक निकाला जाएगा, जहां सत्याग्रह कर छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त की जाएगी।

 सिन्हा ने कहा कि परीक्षा प्रणाली की पूर्ण विफलता, बार-बार सामने आ रहे घोटालों और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में असफल रहने की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। देश का युवा आज जवाब मांग रहा है और कांग्रेस उसकी आवाज को और बुलंद करेगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, प्रखंड कांग्रेस, सभी अग्रणी संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र-युवा, अभिभावकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह केवल एक विरोध कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य की रक्षा का जनसंकल्प होगा।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: कैंब्रिज बीएड कॉलेज में फेयरवेल पार्टी, प्रशिक्षितों को दी गई विदाई

 सिन्हा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लोकतंत्र की आवाज को दबाने, छात्रों पर दमन करने तथा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के हर प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने राज्य के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह में भाग लेकर छात्रों के भविष्य की रक्षा के इस अभियान को सफल बनाएं।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: पुराना विधानसभा परिसर में मनाया गया साहब हरीन्द्रानन्द का पुण्य स्मृति दिवस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा