रांची नगर निगम और प्रिज्मोलॉइन ने डीएवी बरियातू में बांटे 100 फलदार पौधे, विद्यार्थियों ने लिया हरित रांची का संकल्प

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को आगे बढ़ाने का दिया संदेश

रांची नगर निगम और प्रिज्मोलॉइन ने डीएवी बरियातू में बांटे 100 फलदार पौधे, विद्यार्थियों ने लिया हरित रांची का संकल्प

रांची नगर निगम और प्रिज्मोलॉइन के संयुक्त तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू में 100 फलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने पौधारोपण और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

रांची: पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देने एवं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू में रांची नगर निगम एवं प्रिज्मोलॉइन के संयुक्त तत्वावधान में 100 फलदार पौधों के वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान को सफल बनाने में रांची नगर निगम के उप नगर आयुक्त एवं सहायक नगर आयुक्त का विशेष सहयोग रहा। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू के प्राचार्य एस. के. मिश्रा, सीएमसी, दिल्ली से राकेश आहूजा एवं एच. डॉट खुराना, प्रिज्मोलॉइन के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषभ सिंघानिया, डायरेक्टर (एचआर एवं एडमिन) स्नेहा सिंघानिया, जसमीत मेहता, पारस कुमार सिंह, राखी कुमारी तथा समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी उपस्थित रहे। विद्यालय की उप-प्राचार्या सुनीता श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों के बीच 100 फलदार पौधों का वितरण किया गया। 

विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे इन पौधों को अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगाकर उनकी नियमित देखभाल करेंगे तथा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: बड़ा तालाब लूटकांड का खुलासा, एक आरोपित गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

पौधा वितरण के बाद आयोजित पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी में अतिथियों ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, बढ़ता प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। यदि हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देना है, तो प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है। जब समाज का प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण को अपना दायित्व समझेगा, तभी रांची को पुनः हरा-भरा, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: राज्य में न्याय प्रणाली को मिला डिजिटल बल, महाधिवक्ता ने लॉन्च किया विधि पोर्टल 2.0

वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं पौधे लगाएं और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पेड़ पृथ्वी की सबसे अनमोल धरोहर हैं और इनके संरक्षण से ही प्रकृति का संतुलन बना रहेगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं प्रिज्मोलॉइन की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस मौके पर उपस्थित लोगों में रंजीत गुप्ता, सुधाकर यादव, रेनू मिश्रा, सुषमा शर्मा, नीलम शर्मा, मिताली सेनगुप्ता, अदिति सिंह, रंपा सेन, अभिमन्यु पाठक, आरती रानी महतो, महेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी अमन द्वारा दी गई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार