सीसीएल के एचआरडी विभाग द्वारा वित्तीय निर्णयों में एआई की भूमिका पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने पर दिया गया ज़ोर
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के एचआरडी विभाग द्वारा "Role of AI in Financial Decision" विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ 52 वित्त अधिकारियों को कोयला खनन में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए एआई के उपयोग के गुर सिखाए गए।
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) विभाग द्वारा "Role of AI in Financial Decision" विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कोयला खनन उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence-AI) के प्रभावी अनुप्रयोगों से प्रतिभागियों को अवगत कराना था।इस कार्यक्रम में 52 वित्त अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सीसीएल के निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, पूर्व महाप्रबंधक (सिस्टम्स) एवं संकाय सुरेश बेहरा, महाप्रबंधक (एचआरडी) एम. एफ. हक तथा निदेशक (वित्त) के तकनीकी सचिव संजय सिंह उपस्थित थे।


यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत संवादात्मक रहा तथा डिजिटल लर्निंग एवं नवाचार के माध्यम से भविष्य के लिए सक्षम कार्यबल विकसित करने की दिशा में सीसीएल की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


