सैटेलाइट के जरिए रुकेगी कोयले की लूट, भाजपा नेता जय प्रकाश पांडेय ने जताई उम्मीद
अनाधिकृत खदानों और भू-धंसान की मिलेगी रियल-टाइम रिपोर्ट
कोल इंडिया में कोयला चोरी, भू-धंसान और आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए इसरो की एजेंसी एनआरएससी (NRSC) के साथ एमओयू किया गया है। भाजपा नेता जय प्रकाश पांडेय ने इसे मील का पत्थर बताते हुए कहा कि सैटेलाइट निगरानी से अरबों की कोयला लूट रुकेगी और मजदूरों व शिक्षकों की सुविधाओं में सुधार होगा।
रांची: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि विश्वस्त सूत्रों के अनुसार अब कोल इंडिया में कोयला चोरी, अनाधिकृत कोयला खदानों, भू धसान और आग लगने की सटीक जानकारी सैटेलाइट के माध्यम से मिल सकेगा इसके लिए कोल इंडिया और इसरो के एजेंसी नेशनल रिमोट सेटिंग सेंटर के बीच हुई एमओयू (MOU) विगत दिनों हुआ है, इससे हो रहे कोयला लूट पर रोक लगेगी तथा समय से CISF और कोल इंडिया के सुरक्षा गार्डों को कोयला चोरी की सूचना मिल पाएगी और कोल इंडिया के अधिकारी को समय पर सूचना मिल पाएगी।
इस तरह की सैटेलाइट प्रक्रिया पूरे कोल इंडिया में मिल का पत्थर साबित होगा और कम सुरक्षाबलों के बावजूद कोयले की चोरी पर रोक लगेगी, जब अधिकांश क्षेत्रों सीसीएल, बीसीसीएल, ईसीएल और एनसीएल कोयला क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कोयला की चोरी कोयला मंत्रालय को सूचना वर्षों से मिल रही है जिसके कारण अरबों रुपए के राष्ट्रीय भू खनिजों की चोरी वर्षों से जारी है।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


