Koderma News: 6 माह से मानदेय न मिलने से नाराज स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स कंपनी पर लापरवाही का आरोप
कोडरमा में 6 माह के बकाया मानदेय और ईपीएफ की अनियमितताओं को लेकर स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सदर अस्पताल व सामुदायिक केंद्रों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
कोडरमा: झारखंड स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ, कोडरमा के बैनर तले गुरुवार से सदर अस्पताल, कोडरमा सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने छह माह से लंबित मानदेय, सरकार द्वारा निर्धारित बढ़े हुए मानदेय के भुगतान तथा ईपीएफ से जुड़ी अनियमितताओं के समाधान की मांग उठाई है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनी कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, हजारीबाग के अधीन कार्यरत कर्मचारियों को पिछले छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित संशोधित मानदेय भी अब तक लागू नहीं किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार वार्ता, धरना-प्रदर्शन और प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसी कारण विवश होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


