Giridih News: कानून-व्यवस्था होगी मजबूत, डीसी और एसपी ने 32 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

आपकी सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी

Giridih News: कानून-व्यवस्था होगी मजबूत, डीसी और एसपी ने 32 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
(डीसी एसपी हरी झंडी)

गिरिडीह में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस रिस्पॉन्स टाइम को बेहतर बनाने के लिए उपायुक्त रामनिवास यादव तथा एसपी डॉ. बिमल कुमार ने 32 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्ती, अपराध नियंत्रण और आपातकालीन कार्रवाई को नई गति मिलेगी।

गिरिडीह: कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षमता बढ़ाने तथा आमजनों को बेहतर एवं प्रभावी पुलिसिंग उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। उपायुक्त, रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न थानों के लिए आवंटित 32 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के उपलब्ध होने से पुलिस बल की क्षेत्रीय गश्ती, त्वरित प्रतिक्रिया, विधि-व्यवस्था संधारण, आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई तथा विभिन्न पुलिस कार्यों के संचालन को और अधिक गति एवं मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा कि सुदृढ़ कानून-व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस व्यवस्था को आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित करने से पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा जरूरत के समय पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि नए वाहनों के माध्यम से विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की मोबिलिटी, पेट्रोलिंग एवं रिस्पॉन्स सिस्टम को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। इससे अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था के संधारण तथा आम लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र में सक्रिय एवं प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: सिहोडीह के राधे-राधे गोकुल धाम में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा