Giridih News: जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो का पुतला दहन

पूर्व विधायक केदार हाजरा ने केंद्र सरकार को घेरा

Giridih News: जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो का पुतला दहन
(झामुमो पुतला दहन)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो और झारखंड छात्र मोर्चा ने गिरिडीह के टावर चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

गिरिडीह: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देश के कोने कोने से आए छात्र छात्राओं पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और अभद्रतापूर्ण व्यवहार के खिलाफ गुरूवार को गिरिडीह के टावर चौक पर केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया। 

इसके पहले झामुमो के जिला कार्यालय से जुलूस के शकल में नारा लगाते हुए झारखंड छात्र मोर्चा, झामुमो के कार्यकर्ता टावर चौक पहुंचे। जुलूस का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह कर रहे थे। मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और दूसरी तरफ पुलिस के द्वारा जंतर-मंतर पर बेटियों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया गया। 

बेटियों के प्राइवेट पार्ट पर लाठी से मारा गया। बेटियों के साथ यह अभद्रतापूर्ण व्यवहार देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। मोदी सरकार और भाजपा के हर नेता को  देश के हर चौक चौराहे पर इसका जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक तरीके से आन्दोलन करने का सबों को हक है। शांतिपूर्ण तरीके से आन्दोलन कर रहे छात्र छात्राओं पर जिस तरह बर्बर तरीके से लाठी चार्ज किया गया, इससे पूरे देश की जनता में आक्रोश है। इस अलोकतांत्रिक और क्रूर कार्रवाई के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया है। 

बच्चों के साथ यदि न्याय नहीं हुआ तो झारखंड मुक्ति मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी। महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि बेटियों के साथ अन्याय हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि जंतर-मंतर को भाजपा ने जलियांवाला बाग बना दिया बेटियों के कपड़े फाड़े गए, कमर और प्राइवेट पार्ट पर हाथ मारा गया इससे पूरा देश शर्मसार हुआ, लेकिन भाजपाइयों को तनिक भी शर्म नहीं आ रही। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की

मौके पर जिला सचिव महालाल सोरेन, प्रणव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार पप्पु, दिलीप मंडल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, सचिव फरदीन इम्तियाज अहमद, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी, अभय सिंह, नुनु राम किस्कू उर्फ़ टाइगर, प्रधान मुर्मू, व्यवसाय मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश केशरी, ज्योति कुमारी, सीमा कुमारी, अमेलिया देवी, प्रमिला देवी, सोनी देवी उर्मिला कुमारी, डोली कुमारी, सावित्री कुमारी, नाजिया परवीन, सबीना खातून, निखत परवीन, पूजा मुर्मू सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार