Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की

सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु अविलंब भूमि चयन के निर्देश

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की
(डीसी रामनिवास यादव बैठक)

गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने समाहरणालय में जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक कर धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और शत-प्रतिशत हर घर जल सर्टिफिकेशन व विद्यालयों में शौचालय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गिरिडीह: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी,  रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में जल जीवन मिशन, जल जीवन मिशन 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में योजनाओं की वर्तमान प्रगति, लंबित कार्यों, हर घर जल सर्टिफिकेशन, हैंडओवर, सामुदायिक शौचालय, वेस्ट सेनिटेशन पार्क एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण की प्रगति अपेक्षित नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां अब तक भूमि का चयन नहीं हुआ है, वहां अविलंब भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाएं, ताकि योजनाओं का लाभ निर्धारित समय सीमा के भीतर आमजन तक पहुंच सके। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि जिले के जिन आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, वहां प्राथमिकता के आधार पर शौचालय निर्माण एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।

साथ ही जहां शौचालय अथवा पेयजल से संबंधित किसी प्रकार की समस्या है, उसका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों एवं आमजन को मूलभूत सुविधाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके। हर घर जल सर्टिफिकेशन एवं हैंडओवर कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि जिले की प्रगति अभी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मुखिया, कनीय अभियंता एवं संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा करें तथा सभी बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हुए सर्टिफिकेशन एवं हैंडओवर कार्यों में तेजी लाएं।

बैठक में व्यक्तिगत घरेलू शौचालय IHHL निर्माण की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन पात्र परिवारों के यहां अब तक शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है, वहां अभियान चलाकर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिले को खुले में शौच से मुक्त (ODF) स्थिति को स्थायी बनाए रखने के लिए शत-प्रतिशत पात्र परिवारों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना आवश्यक है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को मिला डिजिटल प्रमाणपत्र, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

सिंगल विलेज स्कीम के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने योजनाओं के हैंडओवर की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने एवं सभी आवश्यक औपचारिकताओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जल जीवन मिशन 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए कहा कि इसके अंतर्गत स्वीकृत सभी योजनाओं की प्रगति निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026: आकाश इंस्टीट्यूट गिरिडीह की छात्रा आर्या पलक ने AIR 1373 हासिल कर बढ़ाया मान

समीक्षा के दौरान योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मी पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्य प्रणाली में अपेक्षित सुधार नहीं दिखा तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय होगी तथा सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त  स्मृता कुमारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-1 एवं 2, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

 

 

 

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
Pakur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कई मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Pakur News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा टेम्पो जब्त, दो गिरफ्तार
Pakur News: झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने लिट्टीपाड़ा के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Giridih News: डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर गांडेय में क्षतिग्रस्त पुलिया का हुआ निरीक्षण
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
पासवा की कोडरमा प्रखंड इकाई का गठन, प्रवीण मोदी बने अध्यक्ष
Hazaribagh News: एसपी ने किया बरही थाना का औचक निरीक्षण, दिए कई सख्त और जरूरी दिशा-निर्देश
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने की परिवहन विभाग की समीक्षा, दिए कई कड़े निर्देश
Koderma News: रांची-पटना मार्ग पर कोडरमा घाटी में कंटेनर और ट्रक की भीषण टक्कर, चालक घायल
Koderma News: केटीपीएस प्लांट में कुक का काम करने वाली महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी
Giridih News: श्रीरामकृष्ण डीएवी में कलस्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ