Koderma News: केटीपीएस प्लांट में कुक का काम करने वाली महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी
दुष्कर्म के बाद हत्या और शव जलाने का आरोप
कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित डीवीसी केटीपीएस प्लांट परिसर से कांकों निवासी बिन्दु देवी का संदिग्ध शव बरामद हुआ, जिसके बाद परिजनों ने दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
कोडरमा: ग्राम कांको प्रखंड चंदवारा निवासी स्वाति कुमारी पिता स्व कैलाश प्रजापति ने जयनगर थाना में आवेदन देकर अपनी माता बिन्दु देवी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। दर्ज आवेदन में उन्होंने कहा है कि मेरी मां बिन्दु देवी डीवीसी केटीपीएस प्लांट के फैज टू के भेल कम्पनी के ए के सिंघानिया कंपनी में कुक का काम करती थी। और प्रति दिन काम कर शाम को अपने घर लौट जाती थी। 19 जुलाई को मेरी मां के देर शाम घर नहीं लौटने पर मैंने उनके मोबाइल फोन पर बात करने का प्रयास किया। मगर उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताने लगा।
काफी खोजबीन करने पर किसी तरह का पता नहीं लगने पर मेरे मामा मुकेश पंडित ने 20 जुलाई को जयनगर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। 21 जुलाई को दिन के 11 बजे जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि डीवीसी केटीपीएस प्लांट भेल कम्पनी के निर्माणाधीन कार्यालय के पास एक महिला का शव मिला है। जब मैं अपने परिजनों के साथ वहां पहुंची तो देखा कि मेरी मां बिन्दु देवी का शव है।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


