जमुआ में आयोजित हुआ झारोटेफ का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन, उठीं पुरानी लंबित मांगें

राज्यव्यापी आंदोलन के तहत जमुआ में जुटा संगठन

जमुआ में आयोजित हुआ झारोटेफ का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन, उठीं पुरानी लंबित मांगें
(झारोटेफ सम्मेलन गिरिडीह)

गिरिडीह के जमुआ में झारोटेफ का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित कर एमएसीपी और 62 वर्ष सेवानिवृत्ति आयु जैसी मांगों को लेकर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री को समर्थन पत्र सौंपा गया।

गिरिडीह: बुधवार को झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन (झारोटेफ) जमुआ प्रखंड इकाई का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन जमुआ जे एम एम प्रखंड अध्यक्ष के आवास पर आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार एवं मंच संचालन सविता मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में झारोटेफ के गिरिडीह जिला संयुक्त सचिव आनन्द शंकर ने जिला प्रतिनिधि के रूप में भाग लेकर अपने विचार रखे। 

उन्होंने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के निर्देशानुसार राज्यव्यापी आंदोलन के प्रथम चरण के तहत पूरे राज्य के प्रत्येक प्रखंडों में प्रखंड स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इस सम्मेलन में शिक्षकों एवं उपस्थित अन्य कर्मचारियों द्वारा एमएसीपी, शिशु शिक्षण भत्ता, कर्मचारियों की सेवानिवृति आयु  62 वर्ष करने, परिवहन भत्ता सहित अन्य लंबित माँगों को यथाशीघ्र पूरा करने की माँग की गई। 

इस सम्मेलन में सत्ताधारी दलों के प्रखंड अध्यक्षों को आमंत्रित कर झारोटेफ की मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम समर्थन पत्र प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में जमुआ जे एम एम प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ने झारोटेफ के माँगों का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों के उचित माँगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए, इस निमित्त झारोटेफ के माँग पत्र को मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर झारोटेफ के जिला प्रतिनिधि आनन्द शंकर, झारोटेफ, जमुआ प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, झारोटेफ जमुआ प्रखंड सचिव सविता मिश्रा, वरीय शिक्षक प्रभात पाण्डेय,अरविन्द कुमार सिंह, उदय शंकर, राजेश कुमार, पिताम्बर कुमार, दीपक कुमार, सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, जयनारायण साहु, संदीप कुमार, सुशील कुमार गुप्ता, मिनहाज अंसारी, बिनोद यादव सहित सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सम्मेलन के अंत में झारोटेफ जमुआ प्रखंड के कोषाध्यक्ष राजीव कुमार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें: खाट पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं डीसी रामनिवास यादव, ₹1.28 करोड़ की सड़क योजनाओं को मिली मंजूरी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
Pakur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कई मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Pakur News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा टेम्पो जब्त, दो गिरफ्तार
Pakur News: झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने लिट्टीपाड़ा के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Giridih News: डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर गांडेय में क्षतिग्रस्त पुलिया का हुआ निरीक्षण
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
पासवा की कोडरमा प्रखंड इकाई का गठन, प्रवीण मोदी बने अध्यक्ष
Hazaribagh News: एसपी ने किया बरही थाना का औचक निरीक्षण, दिए कई सख्त और जरूरी दिशा-निर्देश
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने की परिवहन विभाग की समीक्षा, दिए कई कड़े निर्देश
Koderma News: रांची-पटना मार्ग पर कोडरमा घाटी में कंटेनर और ट्रक की भीषण टक्कर, चालक घायल
Koderma News: केटीपीएस प्लांट में कुक का काम करने वाली महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी
Giridih News: श्रीरामकृष्ण डीएवी में कलस्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ