गिरिडीह में SIR-2026 अभियान तेज, मतदाता सूची अपडेट का कार्य युद्धस्तर पर

मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील

गिरिडीह में SIR-2026 अभियान तेज, मतदाता सूची अपडेट का कार्य युद्धस्तर पर
गिरिडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची अद्यतन का कार्य करते निर्वाचन कर्मी

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गिरिडीह जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत मतदाता सूची के अद्यतन और शुद्धिकरण का कार्य तेज गति से चल रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। ERO, AERO और BLO लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर रहे हैं।

गिरिडीह : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के अंतर्गत गिरिडीह जिले में मतदाता सूची के अद्यतन एवं शुद्धिकरण को लेकर गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन का कार्य पूरी गंभीरता एवं गति के साथ संचालित किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त,  रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जा सकें। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (AERO) एवं वरीय पदाधिकारी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण कर रहे हैं। साथ ही बूथ स्तर पदाधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करते हुए गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण सुनिश्चित कर रहे हैं तथा मतदाताओं को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया से भी अवगत करा रहे हैं।

जिले में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्राप्त सूचनाओं का समयबद्ध एवं त्रुटिरहित संधारण सुनिश्चित किया जा सके। अभियान की सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से प्रत्येक स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की जा रही है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त,  रामनिवास यादव ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने बूथ स्तर पदाधिकारी (BLO) को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा समय पर अपना गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएं। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के माध्यम से जिले की मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके, जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान का अधिकार सुरक्षित एवं सुनिश्चित हो।

यह भी पढ़ें: तिसरी के लक्ष्मीपुर में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, अलख पांडे की पहल से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Tags:   
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Pakur News: जमीनी विवाद में मारपीट के चार प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: DC मेघा भारद्वाज ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा
Pakur News: समाहरणालय में आयोजित जन समाधान दिवस में DC मेघा भारद्वाज ने सुनीं जनसमस्याएं
Deoghar News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सुनी गई समस्याएं, मौके पर हुआ कई मामलों का समाधान
Deoghar News: नगर निगम में मनाया गया 'नमस्ते दिवस', सफाई मित्रों को वितरित की गई पीपीई किट
Deoghar News: 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर जमुनिया में सही किए जा रहे वोटर्स रिकॉर्ड
Deoghar News: MITT संस्थान की NSS इकाई ने निकाली जल संरक्षण जन-जागरूकता रैली, दिए प्रेरक संदेश
Deoghar News: ICT इंस्ट्रक्टरों को मिला प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 4-वर्षीय बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई शुरू, आवेदन आमंत्रित
Koderma News: प्रेमी को पकड़ने गई पुलिस पर नाबालिग ने चाकू से किया हमला, मची अफरा-तफरी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, दिए निर्देश