Giridih News: श्रीरामकृष्ण डीएवी में कलस्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने किया भव्य उद्घाटन

Giridih News: श्रीरामकृष्ण डीएवी में कलस्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ
(सरिया डीएवी शतरंज प्रतियोगिता)

सरिया स्थित श्रीरामकृष्ण डीएवी पब्लिक स्कूल में कलस्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह द्वारा किया गया, जिसमें छह डीएवी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

सरिया: स्थित श्रीरामकृष्ण डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को कलस्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में डीएवी सरिया, भंडारीडीह, ललपनिया, दुगदा, कथारा और स्वांग के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी रणनीतिक सोच और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शतरंज ऐसा खेल है, जो विद्यार्थियों में एकाग्रता, धैर्य, अनुशासन, तार्किक चिंतन और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपील की। कहा कि शतरंज का खेल हमें जीवन का पाठ सिखाता है। 

शतरंज के खेल की तरह जीवन में भी उतार-चढाव,हार जीत लगा रहता है पर संघर्ष कर जो आगे बढता है वही असली चैम्पियन है। विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार सिन्हा ने स्वागत भाषण में कहा कि शतरंज केवल जीत-हार का खेल नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि विनोद कुमार सिंह ने प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की, जिसके साथ विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले शुरू हुए। खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी बाजियां खेलीं।

यह भी पढ़ें: एसपी डॉ. बिमल कुमार के सामने नक्सली अनिता किस्कू ने किया आत्मसमर्पण, मिला पुनर्वास का आश्वासन

समारोह में डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी के प्राचार्य निशिकांत कर, डीएवी स्वांग के प्राचार्य ए.के. मिश्रा, सीसीएल डीएवी के प्राचार्य ओ.पी. गोयल सहित एलएमसी के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र आर्यन आनंद और स्तुति मोदी ने किया। कक्षा चौथी की छात्रा साक्षी ने भी शतरंज के महत्व पर अपने विचार रखे। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन समिति, निर्णायकों, सहयोगी संस्थाओं तथा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
Pakur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कई मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Pakur News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा टेम्पो जब्त, दो गिरफ्तार
Pakur News: झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने लिट्टीपाड़ा के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Giridih News: डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर गांडेय में क्षतिग्रस्त पुलिया का हुआ निरीक्षण
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
पासवा की कोडरमा प्रखंड इकाई का गठन, प्रवीण मोदी बने अध्यक्ष
Hazaribagh News: एसपी ने किया बरही थाना का औचक निरीक्षण, दिए कई सख्त और जरूरी दिशा-निर्देश
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने की परिवहन विभाग की समीक्षा, दिए कई कड़े निर्देश
Koderma News: रांची-पटना मार्ग पर कोडरमा घाटी में कंटेनर और ट्रक की भीषण टक्कर, चालक घायल
Koderma News: केटीपीएस प्लांट में कुक का काम करने वाली महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी
Giridih News: श्रीरामकृष्ण डीएवी में कलस्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ