JPSC विवाद: राहुल क्रांति से अस्पताल में मिले भाजपा नेता, JPSC-JSSC छात्र आंदोलन को दिया समर्थन

अनशन के दौरान तबीयत बिगड़ने पर राहुल क्रांति को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

JPSC विवाद: राहुल क्रांति से अस्पताल में मिले भाजपा नेता, JPSC-JSSC छात्र आंदोलन को दिया समर्थन
रांची सदर अस्पताल में भर्ती छात्र राहुल क्रांति से मुलाकात कर उनका हालचाल जानते भाजपा नेता।

रांची के सदर अस्पताल में भर्ती JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के अनशनकारी राहुल क्रांति से भाजपा नेताओं ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, सचेतक राज सिन्हा और प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि पार्टी युवाओं के न्यायपूर्ण संघर्ष में पूरी मजबूती से साथ खड़ी है।

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आमरण अनशन पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल, रांची में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचकर भाजपा नेताओं ने उनका हालचाल जाना और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, सचेतक राज सिन्हा और प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव ने अस्पताल में राहुल क्रांति से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनका हौसला बढ़ाया।

Jharkhand Govt Ad
इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के न्यायपूर्ण संघर्ष में भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती के साथ छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक छात्र या एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और न्याय की लड़ाई है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि युवाओं की आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सकता और छात्रों को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एसजेएस अस्पताल में इंद्रजीत महतो से की मुलाकात

गौरतलब है कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC, JSSC-सीजीएल सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच और विवादित परीक्षाओं को रद्द कर पारदर्शी प्रक्रिया से दोबारा आयोजित कराने की मांग को लेकर छात्र लगातार धरना और आमरण अनशन पर बैठे हैं।

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC Recruitment Controversy: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छात्र आंदोलन पर हुई चर्चा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में उठाया सर्पदंश और पोस्टमार्टम व्यवस्था का मुद्दा Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में उठाया सर्पदंश और पोस्टमार्टम व्यवस्था का मुद्दा
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगर्भ विभाग के 3 विद्यार्थियों का शानदार प्लेसमेंट
Dhanbad News: सीआईएसएफ, बीसीसीएल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह और उल्लास के साथ मना ग्रीन डे
JPSC-JSSC परीक्षाओं में सुधार के लिए आजसू पार्टी ने सौंपा 10 सूत्री माँग पत्र
युवा आजसू के दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन का प्रथम दिन उत्साह के साथ संपन्न
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नव-नामांकित छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित
Hazaribagh News: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक के लिए विधानसभा में गरजे विधायक प्रदीप प्रसाद
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश
Bokaro News: बीएसएल में वैधानिक प्रावधान एवं अनुबंध निष्पादन में दस्तावेजीकरण पर अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण
Ranchi News: CCL कर्मी के आश्रित को मिला 1 करोड़ का दुर्घटना मृत्यु लाभ, PNB कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज बना सुरक्षा कवच
Koderma News: जंगली जानवरों के हमले में प्रभावित 35 परिवारों को मिला वन विभाग का मुआवजा