युवा आजसू के दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन का प्रथम दिन उत्साह के साथ संपन्न

केंद्रीय सचिव हरीश कुमार ने किया सफल मंच संचालन

युवा आजसू के दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन का प्रथम दिन उत्साह के साथ संपन्न
(जमशेदपुर युवा आजसू अधिवेशन)

जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में युवा आजसू का दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन शुरू हुआ, जिसके पहले दिन आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने युवाओं को नेतृत्व संभालने का आह्वान किया। इस अधिवेशन में राज्य भर से आए युवा प्रतिनिधियों की उपस्थिति में युवा सशक्तिकरण, रोजगार और संगठन मजबूती पर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

जमशेदपुर: युवाओं को नेतृत्व नीति निर्माण और सामाजिक परिवर्तन का केंद्र बनाना है। युवा आजसू का दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन का प्रथम दिन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न जमशेदपुर, 7 अगस्त। युवा आजसू का दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन का प्रथम दिवस आज टाउन हॉल, सिदगोड़ा, जमशेदपुर में उत्साहपूर्ण एवं ऊर्जावान वातावरण में संपन्न हुआ। अधिवेशन में राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवा प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में मांडू विधायक निर्मल महतो (तिवारी महतो), पूर्व मंत्री एवं केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस तथा गोमिया के पूर्व विधायक एवं केंद्रीय महासचिव डॉ. लम्बोदर महतो शामिल रहे।

Jharkhand Govt Ad
अपने प्रेरणादायी संबोधन में सुदेश कुमार महतो ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में झारखंड को नई दिशा देने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे जनहित के मुद्दों पर सजग, संगठित और संघर्षशील बनकर राज्य के विकास तथा बेहतर भविष्य के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि "हम युवाओं के हाथों में नेतृत्व देखना चाहते हैं। जब तक युवा आगे बढ़कर नेतृत्व की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे, तब तक प्रदेश की दशा और दिशा नहीं बदल सकती। आजसू पार्टी युवाओं को नेतृत्व सौंपने के संकल्प के साथ यह अधिवेशन आयोजित कर रही है। चुनावी परिणाम चाहे जो हों, आजसू ने हमेशा झारखंड के विकास की एक अलग पहचान बनाई है। 

यह भी पढ़ें: Jamshedpur news: मानगो में मकान तोड़ने के नोटिस से मचा दहशत, लोगों ने भाजपा नेता से लगाई गुहार

इस अधिवेशन के माध्यम से हमारा उद्देश्य कल, आज और आने वाले कल का सशक्त आजसू तैयार करना है।" कार्यक्रम को केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, प्रो. रविशंकर मौर्य, संजय मेहता, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक टिकैत महतो, अब्दुल जब्बार, पीयूष चौधरी, रविन्द्र ठाकुर, उज्जवल महतो, जमशेदपुर जिला संयोजक मंटू शुक्ला, सुश्री राधिका साहू सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: Crime News: नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा, 88 लीटर शराब सहित कई समान जब्त

कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय सचिव हरीश कुमार ने किया। अधिवेशन में युवा सशक्तिकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता, राजनीतिक भागीदारी, स्वरोजगार तथा संगठन के सुदृढ़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव उमेश सिंह भोगता, केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह, डोमन टुडू, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, जमशेदपुर जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, आजसू छात्रसंघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज सिंह, सचिव सुश्री अंजू तिर्की, युवा नेता करण महतो, प्रताप सिंह, अमित यादव, राजकिशोर महतो सहित युवा आजसू के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन
Bokaro News: समाहरणालय में लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त अजय नाथ झा ने सुनी समस्याएं
Giridih News: उपायुक्त ने की अपील, परिवार के नाम नजदीकी मतदान केंद्र पर कराएं स्थानांतरित
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में उठाया सर्पदंश और पोस्टमार्टम व्यवस्था का मुद्दा
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगर्भ विभाग के 3 विद्यार्थियों का शानदार प्लेसमेंट
Dhanbad News: सीआईएसएफ, बीसीसीएल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह और उल्लास के साथ मना ग्रीन डे
JPSC-JSSC परीक्षाओं में सुधार के लिए आजसू पार्टी ने सौंपा 10 सूत्री माँग पत्र
युवा आजसू के दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन का प्रथम दिन उत्साह के साथ संपन्न