Jamshedpur news: मानगो में मकान तोड़ने के नोटिस से मचा दहशत, लोगों ने भाजपा नेता से लगाई गुहार
गुरुद्वारा रोड और बैकुंठनगर के 12 से अधिक परिवारों को मिला नोटिस
पूर्वी सिंहभूम के मानगो स्थित गुरुद्वारा रोड और बैकुंठनगर क्षेत्र के 12 से अधिक परिवारों को 4 अगस्त तक मकान खाली कर ध्वस्तीकरण का नोटिस मिलने के बाद दहशत का माहौल है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे करीब 50 वर्षों से यहां रह रहे हैं और अब बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह से मदद की गुहार लगाई।
पूर्वी सिंहभूम: मानगो के गुरुद्वारा रोड और बैकुंठनगर के अंतिम छोर पर रहने वाले 12 से अधिक परिवारों को अंचल कार्यालय की ओर से 4 अगस्त तक मकान खाली कर ध्वस्त किए जाने का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस मिलने के बाद वर्षों से यहां रह रहे परिवारों में दहशत का माहौल है। प्रभावित लोगों का कहना है कि वे करीब 50 वर्षों से इस इलाके में रह रहे हैं और अब उनके सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है।
स्थानीय लोगों ने गुरुवार रात भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को मौके पर बुलाकर अपनी समस्या से अवगत कराया। लोगों ने कहा कि उन्होंने वर्षों की मेहनत से अपना आशियाना बनाया है और किसी भी कीमत पर इसे उजड़ने नहीं देंगे। उनका कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो वे अपने घरों की रक्षा के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करेंगे।
मौके पर पहुंचे विकास सिंह ने प्रभावित परिवारों का समर्थन करते हुए कहा कि रोज कमाकर परिवार चलाने वाले गरीब लोगों को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने दशकों की मेहनत से अपना घर बनाया है, उनके सामने आज चिंता की ऐसी स्थिति है कि कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल रहा है।



Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News


