Koderma News: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का हुआ गरिमामय समापन
विद्या विकास समिति के पदाधिकारी रहे उपस्थित
कोडरमा के कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, झुमरीतिलैया में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव और विद्या विकास समिति के पदाधिकारियों ने शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और संस्कार आधारित शिक्षण पर जोर दिया।
कोडरमा: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, झुमरीतिलैया में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का रविवार को गरिमामय वातावरण में समापन हुआ। समापन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम में झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
इस अवसर पर विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, सचिव अनुराग सिंह, हजारीबाग विभाग निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह तथा जमशेदपुर के सह विभाग प्रमुख बिरेंन नाथ टुडू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य आनंद मोहन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े अनुभवी प्रधानाचार्यों का एक मंच पर एकत्र होकर शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और संस्कार आधारित शिक्षण पर विचार-विमर्श करना विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।



परिषद के संयोजक पंकज सिंह के साथ डॉ. मीनाक्षी, अंकित गुप्ता, लखन सिंह, अनिमेश यादव, रितेश सिंह, सूरज सौरव, विकास जैन, विनीत संघई, पंकज शर्मा एवं हर्ष शर्मा सहित अनेक पूर्व छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धनबाद विभाग के विभाग प्रमुख नीरज लाल ने किया।
बैठक में विद्या विकास समिति के पूर्णकालिक कार्यकर्ता अखिलेश कुमार, ओम प्रकाश सिन्हा, रमेश कुमार, विवेक नयन पांडेय, तुलसी कुमार ठाकुर, मनोज भारद्वाज, धनंजय कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से आए प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। बैठक के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति, आचार्यों एवं शिक्षिकाओं की सक्रिय भूमिका रही।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News


