Giridih News: एसपी डॉ. विमल कुमार ने कांवरिया सेवा शिविर का फीता काटकर किया उद्घाटन
बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने पपरवाटांड स्थित नए पुलिस लाइन गेट के पास श्रावणी मेला के उपलक्ष्य में कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बाबा बैद्यनाथ धाम व सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल, विश्राम और सुरक्षा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
गिरिडीह: रविवार को श्रावणी मेला को लेकर एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन किया। पपरवाटांड (गिरिडीह )स्थित नए पुलिस लाइन गेट के समीप कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया है। उक्त कांवरिया सेवा शिविर का उद्देश्य लंबी दूरी तय कर बाबा बैजनाथ धाम, सुल्तानगंज की ओर जा रहे श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी यात्रा सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने कहा कि श्रावणी मेला आस्था का पर्व है ,गिरिडीह होकर काफी संख्या में कांवरिया सुल्तानगंज तथा देवघर जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस सेवा शिविर में कांवरियो के लिए पेयजल, आराम करने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मी हर संभव सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित मार्ग से यात्रा करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News


