भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एसजेएस अस्पताल में इंद्रजीत महतो से की मुलाकात

सिंदरी के पूर्व विधायक के उत्तम स्वास्थ्य की कामना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एसजेएस अस्पताल में इंद्रजीत महतो से की मुलाकात
(भाजपा धनबाद दौरा अपडेट)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद आदित्य साहू ने धनबाद के एसजेएस और असर्फी अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो तथा विधायक मथुरा महतो के पुत्र से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने आज धनबाद स्थित एसजेएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मुलाकात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें।

इसके बाद आदित्य साहू धनबाद के बरामुड़ी स्थित असर्फी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक मथुरा प्रसाद महतो के पुत्र से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ईश्वर से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Jharkhand Govt Ad
इस अवसर पर आदित्य साहू ने कहा कि सुख-दुख के समय एक-दूसरे का हालचाल लेना और साथ खड़ा रहना हमारी सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी है। उन्होंने दोनों परिवारों के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, सरोज सिंह, तारा देवी, संजीव अग्रवाल, सुरेश साव, सहित अन्य कई उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Ranchi News: सरला बिरला यूनिवर्सिटी में हुआ 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' कार्यक्रम का प्रसारण Ranchi News: सरला बिरला यूनिवर्सिटी में हुआ 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' कार्यक्रम का प्रसारण
Deoghar News: श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए बाघमारा और कोठिया में बनी भव्य टेंट सिटी
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने दीप प्रज्वलित कर कांवरिया सेवा शिविर का किया उद्घाटन
Hazaribagh News: पदमा ओपी पुलिस ने अभियान चलाकर तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के 'नशा मुक्त भारत' वेबकास्ट का प्रसारण
Giridih News: एसपी डॉ. विमल कुमार ने कांवरिया सेवा शिविर का फीता काटकर किया उद्घाटन
Pakur News: मुफस्सिल पुलिस ने मनिरामपुर से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को दबोचा
Koderma News: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का हुआ गरिमामय समापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एसजेएस अस्पताल में इंद्रजीत महतो से की मुलाकात
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति ने ली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
दिल्ली से गिरफ्तार हुई झारखंड की वांछित मानव तस्कर, खूंटी की बालिका सुरक्षित रेस्क्यू
जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार की हुई कोर्ट में पेशी, एन्क्रिप्टेड ऐप और वीवीआईपी कनेक्शन जांच के दायरे में