स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेणु सहगल ने पीवीयूएनएल पतरातू टाउनशिप में 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत हनुमानगढ़ी, शाह कॉलोनी और कटिया गांव की महिलाओं को सप्ताह में छह दिन सिलाई-कढ़ाई का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
रामगढ़: स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष रेणु सहगल द्वारा 20 जुलाई 2026 को पीवीयूएनएल (PVUNL) पतरातू टाउनशिप शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस पहल का उद्देश्य आसपास के गांवों—हनुमानगढ़ी, शाह कॉलोनी एवं कटिया—की महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। चयनित महिलाओं को सप्ताह में छह दिन नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे कौशल विकसित कर स्वरोजगार एवं रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


